मुख्य मंत्री की ओर से मैडिकल कालेज के स्थान का निरीक्षण करना दर्शाता है उनकी जनहितैषी प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री जिंपा

by

शहीद ऊधम सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज बनने से मैडिकल शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला करेगा तरक्की
होशियारपुर : 28 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले शहीद ऊधम सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैडिकल साइंसेज(सरकारी मैडिकल कालेज) के स्थान का निरीक्षण मुख्य मंत्री भगवंत मान की विकासशील सोच व जनहित को लेकर उनकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले इस मैडिकल कालेज के लिए जिला वासी मुख्य मंत्री भगवंत मान का आभार करते हैं, जो कि स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैडिकल कालेज से जहां स्वास्थ्य व जांच सुविधाओं को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं क्षेत्र में विकास की नई ईबारत भी लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे मुख्य मंत्री पंजाब का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने दोआबे की उन्नति व तरक्की के लिए होशियारपुर को मैडिकल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उभारा है। उन्होंने कहा कि 325 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मैडिकल कालेज से होशियारपुर में मैडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत होगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मैडिकल कालेज से होशियारपुर के साथ-साथ अन्य जिलों व पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस कालेज के खुलने से होशियारपुर व आस-पास के मेधावी बच्चों को एम.बी.बी.एस व एम.डी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों व विदेश जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी व वे कम पैसे में ही होशियारपुर में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी जो कि होशियारपुर के लोगों की बहुत लंबे समय से मांग थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस को बनाया निशाना : सेना ने जालंधर में ड्रोन हमले को किया नाकाम, कई शहरों में ब्लैक आउट

चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने पंजाब के जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में हमला कर दिया है। जालंधर, चंडीगढ़ और पठानकोट में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। जालंधर के सूरानस्सी इलाके...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया भोगपुर मर्डर केस : मुख्य आरोपी Chandigarh Airport से गिरफ्तार

अरुण दीवान। जालंधर :  जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज भोगपुर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 243 दिव्यांगजनो ने हिस्सा लिया : जिलाधीश रियात

होशियारपुर :  जिला प्रशासन की ओर से दिव्यागों को जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जरुरी कागजात बनवाने के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 243 दिव्यागों ने हिस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!