मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8 व 11 में शुरु करवाया सडक़ निर्माण कार्य
होशियारपुर, 02 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बात चाहे खेल को प्रोत्साहन देने की हो, लोगों को 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली सुविधा प्रदान करने की हो या बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की हर क्षेत्र में लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। वे वार्ड नंबर 8 व 11 में सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वार्ड नंबर 8 में 11 लाख रुपए की लागत से जबकि वार्ड नंबर 13 में 17,10,000 रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य शुरु करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मात्र एक वर्ष में ही नगर निगम होशियारपुर की ओर से करोड़ों रुपए की राशी के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से होशियारपुर में विकास का क्रम इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर को डंप फ्री करने की दिशा में कार्य चल रहा है, और कई स्थानों से ड्रंप उठाए जा चुके हैं और अन्य रिहायशी स्थानों से भी डंप हटवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस मौके पर पार्षद मुखी राम, अजय मोहन बब्बी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार को टक्कर मार कर भागे टिप्पर सहित ओवरलोड टिप्पर लोगों ने रोके : पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काटे चलान

गढ़शंकर l गढ़शंकर नंगल सड़क पर अड्डा झूँगीयां में कार को टक्कर मार कर भाग रहे टिप्पर को गांव डल्लेवाल में लोगों ने  रोक लिया । इस दौरान बिभिन्न  बिभिन्न पार्टियों के नेता भी...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने फर्नीचर वर्कशाप में आग से हुए नुकसान का लिया जायजा

होशियारपुर, 26 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज सुखियाबाद स्थित अनमोल वुड वक्र्स में लगी आग में हुए नुकसान का पहुंच कर जायजा लिया व वर्कशाप के मालिक पूर्व पार्षद...
article-image
पंजाब

ਪੀਐਸਐਮਐਸਯੂ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਖਜਾਨਾ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ

08 ਤੋਂ 17 ਅਕਤੂਬਰ ਤੱਕ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 11 ਅਕਤੂਬਰ- ਮਾਨਯੋਗ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਪੀ ਐਸ ਐਮ ਐਸ ਯੂ ਵੱਲੋਂ ਲਏ ਗਏ ਫੈਸਲੇ ਅਨੁਸਾਰ ਮਿਤੀ 08.10.2021 ਤੋਂ 17.10.2021 ਤੱਕ ਕਲਮ ਛੋੜ, ਕੰਪਿਊਟਰ ਬੰਦ,...
article-image
पंजाब

नशा मुक्त पंजाब के लिए पंचायतों की भूमिका अहमः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 3 जनवरीः डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने गढ़शंकर के गांव महिताबपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित नशा जागरूकता कैंप को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य को...
Translate »
error: Content is protected !!