दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने ब्लाइंड एंड हैंडीकैप्ड डेवलेपमेंट सोसायटी बाहोवाल को दिए सवा लाख रुपए नकद
होशियारपुर, 02 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने ब्लाइंड एंड हैंडीकैप्ड डेवलेपमेंट सोसायटी बाहोवाल को सवा लाख रुपए नकद सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार दिव्यांगजनों को हर संभव सुविधा व समाज में बनता मान-सम्मान देने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान उन्होंने सोसायटी के बच्चों को फूड पैकेट्स भी सौंपे। उन्होंने बच्चों के बातचीत कर उनकी रुचि जाने और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी रुचि के हिसाब से उन्हें हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। बच्चों ने भी संगीत के माध्यम से अपने हुनर को सभी के सामने रखा।
सोसायटी को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दिव्यांग व्यक्तियों की भलाई के लिए अहम प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग की खुशहाली के लिए बेमिसाल कदम उठाने के साथ-साथ प्रदेश में एकसाथ सर्वांगीण विकास को यकीनी भी बना रहा है। इस मौके पर संस्था के प्रधान अतर सिंह के अलावा दिव्यांगजन व सोसायटी के सदस्य आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबूत पर लिखवाया-मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी … दहला देगी अतुल सुभाष की कहानी

51 दिन पहले बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली थी. सुसाइड से पहले अतुल ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपनी बीवी और उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया...
article-image
पंजाब

युवक को चाकू मारकर घायल करने वालों को शीघ्र पकडऩे की लगाई परिजनों ने गुहार

नंगल : नंगल सबडिवीजन के अधीन आते गांव गोहलणी के कुछ नौजवानों की ओर से दीवाली के दिन गांव बीकापुर तहसील आनंदपुर साहिब के एक नौजवान को कथित तौर पर चाकू मार कर मारने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई पाकिस्तान की पोल, भारत की एयर स्ट्राइक से उड़े टॉप जैश कमांडर के चीथड़े

पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश- ए- मोहम्मद का शीर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस एक बार फिर गलत ट्रैक पर : फंसते नजर आ रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : राजनीति के मैदान में राहुल गांधी को लगातार गलतियां करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कई बार तो राहुल गांधी जीता हुआ चुनाव भी हार जाते हैं। आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!