मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना, 13 मार्च – मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन आॅप्रेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर के दो पद, सीएनसी मशीन आॅपे्रटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर के तीन पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन आॅप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर व सीएनसी मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नए साल में विकसित भारत के संकल्प के लिए समर्पित रहने का इरादा करें प्रदेश वासी : जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य में हर प्रदेशवासी का हो भरपूर सहयोग जिससे जल्दी से जल्दी विकसित बने देश : जय राम ठाकुर नेता प्रतिपक्ष ने शिकावरी में सुनी मन की बात मंडी :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

एफआईआर दर्ज : बागी MLA रवि ठाकुर के घर की सड़क पर अवैध कब्जा हटाने के लिए लगाया डंगा तोड़ने पर एफआईआर

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय । लाहौल : काग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर के रांगड़ी स्थित घर को जाने वाली सड़क से अवैध कब्जा हटाने के लिए लगाए डंगा तोड़ने को लेकर अज्ञात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धनीराम शांडिल ने आनिरुद्ध सिंह के साथ न्यू शिमला में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

शिमला, 19 नवंबर – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज न्यू शिमला सेक्टर-4 में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!