मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सूरी की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी काबू

by

अमृतसर। गोपाल मंदिर के आगे मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारे को काबू कर लिया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से सूरी की हत्या करने के कारण संबंधी पूछताछ की जा रही है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिस दौरान उनकी हत्या हुई, उस समय उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। तभी अचानक उन पर फायरिंग हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी हवाई फायर किए। गोलियां सुधीर सूरी की छाती पर लगी। घायल अवस्था में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। सुधीर सूरी खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। कुछ समय पहले भी उनकी हत्या की साजिश का खुलासा हुआ था। जो विदेश बैठे खालिस्तान समर्थकों ने रची थी।
गोलियां छत से चली या सामने से, इसकी जांच हो रही।
मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर धार्मिक मूर्तियों की बेअदबी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोपहर के समय उन पर अज्ञात युवकों ने आकर गोलियां चला दीं। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि गोलियां किसी छत से चलाई गई या सामने से चलाई गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
article-image
पंजाब

9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 8 जुलाई : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति इंदरजीत कुमार पुत्र गुरदियाल राम निवासी ददयाल थाना माहिलपुर को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज...
article-image
पंजाब

सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस आयोजित

एएम नाथ। चंबा आश्रय फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के तत्वावधान में ‘समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम (HRDP) के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल तथा कियाणी में युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीयू छात्रा स्नेहा की मौत मामले में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा…गाड़ी में उसने मुझसे…’

दिल्ली ।  दिल्ली विश्वविद्यालय की त्रिपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ की आत्महत्या का मामला अब थोड़ा-थोड़ा सुलझता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें हत्या की...
Translate »
error: Content is protected !!