मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्यपाल ने दिया ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र

by

औषधीय पौधों से हिमाचल बन सकता है ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी: राज्यपाल

कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और राष्ट्र निर्माण भी

ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला :  राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन होना सराहनीय लक्ष्य है, लेकिन सफलता केवल एक ही करियर तक सीमित नहीं है। युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और वैज्ञानिक अनुसंधान, विशेषकर औषधीय पौधों एवं प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती, वैल्यू एडिशन और नवाचार के माध्यम से हिमाचल प्रदेश ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी बन सकता है।
राज्यपाल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में एक प्रमुख हिंदी दैनिक समूह द्वारा आयोजित ‘शिमला के मेधावी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिमला जिले के 35 से अधिक स्कूलों के 600 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड ने मनुका, दक्षिण कोरिया ने जिनसेंग और जम्मू-कश्मीर ने लैवेंडर की खेती के माध्यम से वैश्विक पहचान बनाई है। हिमाचल में भी औषधीय जड़ी-बूटियों, सुगंधित पौधों और उच्च मूल्य वाली फसलों की अपार संभावनाएं हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खोल सकती हैं।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नवाचार और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि “नशा मुक्त हिमाचल ही सशक्त और समृद्ध हिमाचल की नींव है।” इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यापीठ इंस्टीट्यूट की ‘कलम ऑफ हिमाचल’ पहल का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह, राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे नेतृत्व

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत 7 सितंबर को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत किया पौधारोपण

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत द्रेक का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों, परेड की रिहर्सल जारी

ऊना  – राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी संबंध में आज परेड की रिहर्सल की गई। एसडीएम ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!