“मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का शुभारम्भ : किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ लेने का DC अपूर्व देवगन ने किया आह्वान

by

चंबा 15 सितंबर : उपयुक्त अपूर्व देवगन ने आज कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सरू में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पालिसी मेरे हाथ” के जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया ।
उपायुक्त ने उपस्थित पात्र किसानों को फसल बीमा के पॉलिसी दस्तावेज वितरित किए।
इस दौरान उपायुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पालिसी मेरे हाथ अभियान के दौरान 20 दिनों में जिला के सभी पात्र किसानों को फसल बीमा के दस्तावेज वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने मक्की या धान की फसल के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाया हो और बैंक से ऋण लिया हो उनकी फसल का बीमा बैंक द्वारा कर दिया जाता है। परंतु जिन किसानों ने बैंक से ऋण नहीं लिया है वे किसान अपनी फसलों का बीमा स्वयं पोर्टल के माध्यम से या किसी भी लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 जुलाई से पहले अभी तक 4452 किसानों ने अपनी मक्की व धान की फसल का बीमा करवाया है।
उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2021 के खरीफ मौसम में जिला के 4744 किसानों ने 7.18 लाख रूपये का प्रीमियम देकर अपनी मक्की व धान का बीमा पंजीकरण किया था और प्राकृतिक कारणों से हुए नुक्सान की भरपाई के रूप में इन किसानों को 20.64 लाख रूपये का मुआवजा दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह योजना बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने किसानों से आने वाले रवी मौसम की फसलों के लिए योजना का लाभ उठाने का भी आह्वान किया ।
किसान जागरूकता शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया।
शिविर में उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी और यहां पर उपस्थित सभी किसानों को नि:शुल्क मटर के बीज वितरित किये ।
इस मौके पर डॉ राजीव रैना, प्रधान बैज्ञानिक के अतिरिक्त डॉ राजीव मन्हास, उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी, विषयबाद विशेषज्ञ (कृषि), डॉ शिवानी राणा सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अनमोल ने हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

ऊना, 28 अप्रैल – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश...
Translate »
error: Content is protected !!