मोदी सरकार टैक्स घटा रही है तो सुक्खू सरकार टैक्स बढ़ाकर जनविरोधी कार्य कर रही

by

सिरमौर के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न लोगों से मिलकर जाना हाल, सुनी शिकायतें

नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा : जयराम ठाकुरजिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5% के दायरे में हैं

एएम नाथ। सिरमौर :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। अपनी यात्रा के दौरान वह सर्वप्रथम माता माँ भंगायणी देवी दरबार पहुंचे और यहां नवरात्र में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र के चौरास में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लोकप्रिय “मन की बात कार्यक्रम” को सुना और स्थानीय लोगों से मिले। इसके बाद वह अपनी सिरमौर प्रवास के दौरान श्री रेणुका जी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिले। उन्होंने नौहराधार और राजगढ़ में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों से जुड़ी संगोष्ठी को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी देशवासियों को किसी भी सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे बड़ा तोहफा है। इस जीएसटी के लागू होने के बाद से सामान्य से चार पहिया वाहन की खरीद पर भी 50 हजार रुपए से अधिक की बचत हो रही है। मोटरसाइकिल खरीदने पर भी कम से कम 10 हजार रुपए लोगों के बच रहे हैं। कैंसर, थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारियों में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाली 31 दवाओं जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट 5% या फिर जीरो प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आए हैं। जीएसटी के साथ ही मोदी सरकार ने आयकर की सीमा को बढ़ाकर 12 लाख 75 कर दिया है। इन दोनों सुधारो से ही देशवासियों को हर साल ढाई लाख करोड रुपए की बचत होगी।


जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में जो देश और प्रदेश के लोगों को जिन वस्तुओं पर 30% टैक्स देना पड़ता था वह वस्तुएं आज 5% टैक्स के दायरे में आ रही हैं। यूपीए के कार्यकाल में पेंट, डिटर्जेंट, शैंपू,कॉफी, टूथपेस्ट, मिनरल वाटर, कॉस्मेटिक जैसे सामानों पर 30% का टैक्स लगाया जाता था लेकिन नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी में इन पर 5% टैक्स ही लग रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सुक्खू सरकार जन विरोधी सरकार है। मोदी सरकार ने सीमेंट पर 10% जीएसटी कम की जिससे प्रदेशवासियों को प्रतिबोरी सीमेंट में 40 रुपए की राहत मिल सके, परंतु सुक्खू सरकार ने रातों-रात एडिशनल गुड्स टैक्स में 5 रुपए बढ़ा दिए। इसके पहले भी सरकार द्वारा सीमेंट पर 4 रुपए एजीटी बढ़ाया जा चुका है। इसी तरह सत्ता में आने के बाद से सुक्खू सरकार ने डीजल के दामों में भी 6.5 रूपए की वृद्धि करके प्रदेशवासियों को महंगाई का झटका दे चुकी है। यह सरकार हर लिहाज से प्रदेश विरोधी और अपने मित्रों के हितैषी के रूप में काम कर रही है।

नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी से पूरे देश के लोग खुश हैं सिर्फ कांग्रेस के नेता दु:खी हैं। क्योंकि इन्होंने देश पर खूब टैक्स और सैस लादकर देशवासियों को निचोड़ा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से अनुच्छेद 370 समाप्त कर ‘ एक देश, एक प्रधान और एक निशान’ का सपना साकार किया। उसी तरह जीएसटी लागू कर एक राष्ट्र और एक कर की सुविधा पूरे देश को प्रदान की। मोदी सरकार देशवासियों को सरल कर प्रणाली और सस्ती वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है लेकिन देश के जिन-जिन प्रदेशों में भी कांग्रेस की सरकार है वहां पर कोई न कोई अतिरिक्त टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाई जा रही है और लोगों को परेशान कियाजा रहा है। सभी कार्यक्रमों में उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, श्री रेणुका जी भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की नाकामियों से त्रस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और भारतीय जनता पार्टी के जनहितकार्य योजनाओं का समर्थन करते हुए पार्टी में आस्था जताई। ठाकुर ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर आदि उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौरास गांव में आज स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएँ सुनी। हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण यह गाँव धँसने की स्थिति में आ गया है, जिसके चलते कई परिवारों को अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है।ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। गत दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गाँव की निवासी स्व. शीला देवी जी के आकस्मिक निधन की ख़बर अत्यंत दुखद है। आज उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
जयराम ठाकुर ने सिरमौर ज़िला के हरिपुरधार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खादी वस्त्र ख़रीदने का आह्वान किया। साथ ही वोकल फॉर लोकल अभियान के अंतर्गत आगामी त्योहारों पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ख़रीदने के लिए भी प्रेरित किया। जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर स्वदेशी अपनाने और व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मज़बूती देने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंकरमैन को “ग्रीन इंडिया अवार्ड 2026” से सम्मानित किया : बेस्ट इंडोर एयर प्यूरिफिकेशन सॉल्यूशन ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान

बद्दी, 9 जून (तारा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड एनवायरनमेंट कॉन्फ्रेंस 2026 तथा अखिल भारतीय मेयर्स एवं आरडब्ल्यूए समिट 2026 में बंकरमैन बद्दी द्वारा प्रस्तुत की गई उसकी अभिनव एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र का दौरा कर निर्माणाधीन घांसीधार-खदराला सड़क तथा टुटुपानी में HPMC द्वारा स्थापित पैकिंग ग्रेडिंग हाउस का किया निरीक्षण

शिमला, अकतूबर 15 – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में घांसीधार- खदराला सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा है डंगा : पांच महीने से बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता

पांच महीने से विभाग ने नहीं ली सुध एएम नाथ। साहो (चम्बा) :   सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले पांच महीने से बंद पड़ा है । इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की...
Translate »
error: Content is protected !!