मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को राहत : भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक

by

नई दिल्ली : कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को गुरुवार (28 दिसंबर) को बड़ी राहत मिली। भारत सरकार की अपील पर सभी आठ लोगों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मामले को लेकर कतर में स्थित कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने सजा कम कर दी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”विस्तृत फैसले की कॉपी का इंतजार है. हमारी कानूनी टीम अगले कदम को लेकर आठों भारतीयों के परिवारों के संपर्क में हैं. सुनवाई के दौरान एंबेसडर और अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे.”। मंत्रालय ने आगे कहा कि हम आठों लोगों के परिवार के साथ शुरुआत से खड़े रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ये सही नहीं होगा कि हम इसके बारे में ज्यादा बोलें. हम मामले को लगातार कतर प्रशासन के सामने उठा रहे हैं और उठाते रहेंगे।

 आठ भारतीय :  भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मी की पहचान कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी ,कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश गोपाकुमार के रूप में हुई है।

आरोप :   कतर में स्थित अल दाहरा कंपनी  में काम करने वाले आठों भारतीयों पर कथित तौर पर जासूसी करने का आरोप है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कतर ने आरोपों को लेकर कुछ नहीं कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

वेतन न मिलने पर सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने रखा कामकाज बंद, आश्वासन के बाद किया शुरू

नवांशहर : वेतन न मिलने के रोष स्वरूप सिविल अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की ओर से शुक्रवार को कामकाज बंद रखा गया। जिसे कार्यकारी एसएमओ के आश्वासन के बाद शुरू किया गया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन शर्मा बने गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्यों की घोषणा के साथ ही भरमौर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े पवन शर्मा...
article-image
पंजाब

मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास का अफ्रीका में ट्रैकिंग के लिए चुनाव

गढ़शंकर, 5 अगस्त: गढ़शकर गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास पुत्री नरायण दास का अफ्रीका में ट्रैकिंग के लिए चुनाव हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रियंका दास ने शहीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास सम्भव – संजय अवस्थी

बायला में 23.11 लाख रुपए से पशु औषधालय भवन का किया लोकार्पण अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!