युद्ध नशे के विरुद्ध : 2 मई को विलेज डिफेंस कमेटियों को जागरुक करने के लिए करवाया जाएगा जिला स्तरीय समागमः DC आशिका जैन

by

  डिप्टी कमिश्नर ने जेम्स कैंब्रिज स्कूल में अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा

होशियारपुर, 28 अप्रैल: जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई, जिसमें एसएसपी संदीप कुमार मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि ‘विलेज डिफेंस कमेटी – पिंडा दे पहिरेदार’ से संबंधित जिला स्तरीय समागम 2 मई को जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों की भूमिका गांवों को नशे से मुक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से समझाई और निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि हर विभाग को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा ताकि इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य, यानी नशा मुक्त समाज की स्थापना, साकार हो सके।

एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से भी ‘पिंडा दे पहिरेदार’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांवों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कमेटी के सदस्यों को नशा तस्करी से संबंधित जानकारी देने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और समय पर रिपोर्ट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओइशी मंडल, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव कुमार, एस.डी.एम टांडा परमप्रीत सिंह, डी.एस.पी मनप्रीत शीमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेमी मित्र ने युवती की गला काटकर की हत्या : दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे, ड़की यूएसए बेस्ड कंपनी में थी मैनेजर

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी मित्र ने युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों रिलेशन में रह रहे थे। लड़की यूएसए बेस्ड कंपनी...
article-image
पंजाब

शहर के हर वार्ड को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्यः ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर,18 सितंबरः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में 15 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया : 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ बनाए थे नाजायज संबंध

मोगा : थाना समालसर के पड़ते एक गांव में एक 17 साल की नाबालिगा ने बच्चे को जन्म दिया है। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिगा...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना पंजाब ने 25 के विरोध प्रदर्शन को लेकर बैठक की 

गढ़शंकर, 7 फरवरी: ईवीएम के खिलाफ, नशे के खिलाफ और सरकार की अत्याचारी, जन-हत्याकारी नीतियों के खिलाफ अंबेडकर सेना ने 25 फरवरी को गढ़शंकर में एक विशेष बैठक में भाग लेने के लिए अंबेडकर...
Translate »
error: Content is protected !!