युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम के अंतर्गत सब डिविजन गढ़शंकर में जायदाद फ्रीज करने की पहली कार्यवाही : डीएसपी जसप्रीत सिंह

by

अब तक गढ़शंकर सब-डिवीजन से पुलिस की ओर से 52 युवकों को अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा चुका : डीएसपी जसप्रीत सिंह
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पुलिस थाना माहिलपुर में डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह ने विशेष भेंट दौरान बताया के सरकार की नशे के खिलाफ युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम के तहत उनकी टीमें सब डिविजन में विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को नशों से दूर रहने के लिए जागरूक करते है नशे के खिलाफ युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी के नेतृत्व में अपने हलके के 5/6 गांवों में रोजाना मीटिंग करके लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं और इसी तरह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशाक कुमार के नेतृत्व में माहिलपुर के कुछ गांवों में भी मीटिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उस मुहिम के तहत उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जो लोग पहले नशे की लत में फंसे अपने परिवार के सदस्य को बदनाम समझते थे और आगे नहीं आते थे, अब पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयासों के कारण वह इलाज के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के आगे आते हैं और नशा तस्करों के बारे में भी बिना किसी डर के जानकारी देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह ऐसे लोगों की संपत्ति और आजीविका के बारे में गुमराह न हों क्योंकि ऐसी कमाई से ज्यादातर नुकसान होता है और इस पर सिर्फ सरकार का ही अधिकार होता है उन्होंने बताया के क्षेत्र में नशा का व्यापार अभी खत्म होने की कगार पर है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबीएमबी वर्करों ने निकाला कैंडल मार्च : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर

नंगल :29 सितम्बर: बीबीएमबी वकर्स यूनियन नंगल के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर कैंडल मार्च निकाला गया। जिसकी अगुवाई अध्यक्ष राम कुमार ने की। उन्होंने भगत सिंह के जीवन संघर्ष के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
पंजाब

पंजाबी भाषा की परीक्षा में 38 फीसदी युवा फेल, युवा 50 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाए : आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा में

चंडीगढ़ : पंजाब के युवा अब अंग्रेजी नहीं बल्कि अपनी मातृ भाषा पंजाबी की पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं। इस वजह से उनका कॅरिअर तक प्रभावित हो रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की...
article-image
पंजाब

DSP हरमनप्रीत कौर को फिलहाल पदोन्नति नहीं : तीनों महिला क्रिकेटरों को 1.5-1.5 करोड़ देगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़ : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक टी-20 विश्व कप जीत के बाद पंजाब सरकार राज्य की तीन खिलाड़ियों – हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को सम्मानित करने की तैयारी में...
Translate »
error: Content is protected !!