युवकों की निशानदेही पर पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी

by

सोलन। पुलिस ने चिट्टे के मामले में पंजाब के मोहाली से चिट्टा तस्करी के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने चिट्टे के संबंध में पहले से गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर यह  गिरफ्तारी की है। पुलिस मुख्य आरोपी को लेकर सोलन पहुंच गई है। उसे अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। डीएसपी सोलन भीष्म सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस चिट्टा और अन्य नशा तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए है। इसके तहत 6 दिसंबर को को पुलिस की विशेष टीम ने दो युवकों जो सोलन शहर में नौजवानों को चिट्टा बेचने की फिराक में थे गिरफ्तार किया था। उनसे 10 ग्राम चिट्टे बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान कैलाश और चंदन के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी चिट्टा मोहाली से तस्कर जगसीर से खरीदते थे। पुलिस ने संबंधित आरोपी के संबंध में जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी 24 वर्षीय जगसीर सिंह निवासी तहसील रामपुरा फूल पंजाब को मोहाली से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच माह में ही जिला पुलिस ने 9 बड़े चिट्टा तस्करों के नेटवर्कों को ध्वस्त किया है। इससे जिले में चिट्टा तस्करी करने वाले गिरोहों की गतिविधियों में और चिट्टा की सप्लाई में कमी आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में ऊना को 7 स्वर्ण पदक, रुपांशी ने दो स्वर्ण जीत रचा इतिहास: कुलदीप

ऊना  : शिमला में 24 से 28 मार्च तक चली राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जिला ऊना को विभिन्न आयु वर्गाें में 7 स्वर्ण पदक हासिल हुए। प्रतियोगिता में रूपांशी, सार्थक, राजत ठाकुर, मनीष,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 10 अगस्त तक करें आवेदन

धर्मशाला, 15 जुलाई। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
Translate »
error: Content is protected !!