रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में उद्यमिता विषय पर सेमिनार का आयोजन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में उद्यमिता विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह गिल, विभागाध्यक्ष डॉ. पारुल खन्ना तथा गेस्ट लेक्चर कमेटी प्रमुख डॉ. दमनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के यूनिवर्सिटी बिज़नेस स्कूल के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. बी.बी. गोयल रहे। उन्होंने उद्यमिता की बुनियादी अवधारणाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उद्यमिता दृष्टिकोण, जोखिम उठाने और नवाचार को अपनाकर उसे साकार करने की प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को निखारने, भविष्य की चुनौतियों का पूर्वानुमान लगाने और बदलते समय के साथ खुद को ढालने के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. गोयल ने निर्णय लेने में भावुक होने से बचने और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नैतिकता व स्पष्ट अंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनका कहना था कि उद्यमिता आसान कार्य नहीं है, लेकिन सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प और मेहनत अनिवार्य है।

इस के अलावा डॉ. गोयल ने वित्तीय सीमाएं, बाज़ार प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता जैसी उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा उन्हें पार करने की रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की।

अंत में विभाग द्वारा विभाग प्रभारी द्वारा आये हुए मेहमान का धन्यवाद किया गया । इस मौके विभाग के अध्यापकों के अलावा छात्र मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिवस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी होशियारपुर में विद्यार्थियों को अध्यक्ष अनुराग सूद ने देश में मौजूदा हालात के बारे जागरूक करवाया । उन्होंने कहा कि उन्होंने...
article-image
पंजाब

बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण...
article-image
पंजाब

पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपा : अकाली दल से गठबंधन पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा

पंजाब भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया का बयान; नशा, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को चुनाव के प्रमुख मुद्दे बनाने की तैयारी चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मराज मंदिर: मान्यता है यहीं होता है कर्मों का लेखा-जोखा : चित्रगुप्त का आसन और ढाई सीढ़ियों को माना जाता है स्वर्ग का द्वार

चौरासी मंदिर परिसर में धर्मराज की कचहरी को लेकर सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताएं एएम नाथ।  भरमौर  । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का भरमौर सिर्फ मणिमहेश यात्रा और प्राचीन शिवधाम के लिए प्रसिद्ध नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!