राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आयोजित

by

योगेश चौहान/ अर्की- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सूरजपुर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीष कमल तथा इको क्लब के प्रभारी धर्मपाल सहगल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपनी संतान का निस्वार्थ भाव से पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति के संरक्षण के प्रति भी प्रत्येक व्यक्ति का समर्पित होना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए तथा उनसे अपनी माताओं के साथ मिलकर इन पौधों को रोपित करने और नियमित रूप से उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को : देवेंद्र चंदेल

ऊना, 12 अक्तूबर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
Translate »
error: Content is protected !!