राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ : डीसी मुकेश रेपसवाल

by

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राज्यपाल 26 जुलाई (शनिवार) को सायः डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा।
27 जुलाई को राज्यपाल सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात 11 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर बाद 3.30 बजे बचत भवन में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8.30 बजे रिस्पांसिबल टूरिज्म मीट तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
राज्यपाल 28 जुलाई को सुबह 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएंगे।
वह सुबह 8.30 बजे चंबा से खज्जियार के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सामुदायिक पर्यटन गांव पुखरी जाएंगे।
राज्यपाल दोपहर बाद खज्जियार से पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने 41.23 लाख से बनने वाली डाइवर्जन वॉल एवं कूल्ह सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

आगामी वित्त वर्ष में दालचीनी के 40 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे: वीरेंद्र कंवर ऊना, 16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज गगरेट विस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पांगी में लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास 

एएम नाथ। किलाड़, 24 अप्रैल :   जनजातीय उपमंडल पांगी  के तहत लोक सभा निर्वाचन- 2024 को लेकर आज आवासीय आयुक्त  रितिका जिंदल की निगरानी में  जिमनेजियम हाल किलाड़ में चुनाव  पुर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल तनाव मुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट सम्पन्न

  सोलन : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल हमें तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रखने में सहायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला...
article-image
पंजाब

क्रॉस फायरिंग के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार : 6 (.32 बोर) पिस्तौल और 26 कारतूस जब्त

जालंधर : पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के बाद प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गिरोह से जुड़े चार खूंखार गैंग्स्टर गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!