रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस कैंप का नारा था यूथ फॉर माई इंडिया और यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी। रिजनल कैंपस से विभिन्न विभागों में विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। इस शिविर के दौरान स्कूल की वाइस प्रिंसीपल इंदु बाला तथा खेल अध्यापक अंजना व गुरप्रसाद ने भी खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. गौरव सैनी, डा. मीना शर्मा, डा. बलविंदर सिंह, डा. सतीश कुमार, डा. कावया रानी, नीना, गुरविंदर सिंह, विनय अरोड़ा, कर्नल गुरमीत सिंह, प्रिंसिपल शैली शर्मा, हरबंस सिंह, राम आसरा आदि भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई रूटों पर निजी ऑपरेटरों की बसें चलाने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला :  2200 करोड़ के घाटे की मार झेल रहा हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम वैट लीज आधार पर बसों को चलाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर वैट...
article-image
पंजाब

सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार से टक्कर, एक घायल

गढ़शंकर, 27 फरवरी : गढ़शंकर-होशियारपुर सडक पर गांव गोलियां के पास सिलेंडरों से भरे ट्रक की कार के साथ टक्कर हो गई जिसमें कार चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

पंजाब के पांच प्रमुख मंदिरों व सचिवालय बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों को किया अलर्ट चौकसी पर

जालंधर, 4 जून : पंजाब सचिवालय और पंजाब के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। बता दें कि आज सचिवालय...
Translate »
error: Content is protected !!