रेड करने गई पुलिस टीम पर नशा तस्करों का हमला : एक एएसआई और कांस्टेबल घायल – पुलिस ने जवावी करवाई में गोली चलाई, नशा तस्कर घायल, इलाज दौरान मौत

by

दसूहा (होशियारपुर ) : दसूहा के गांव मियाणी में आज नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर नशा तस्करों द्वारा हमला कर दिया। जिसमें एक एएसआई और कांस्टेबल घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर पर गोली चलाई। जिसमे नशा तस्कर घायल हो गया और बाद में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस की शुरुआती जांच में साहमने आया है कि सुच्चा सिंह का पूरा परिवार नशा बेचने का कारोबार करता है। गांव में लगातार नशे का सेवन करने वालों का आना-जाना लगा रहता था। जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने आज कार्रवाई की थी ।

एसपी डी सर्बजीत ने बताया कि चुनाव की वजह से आचार संहिता लगी है। जिले में नशा तस्करों पर आज रेड की गई थी। दसूहा की पुलिस टीम टीम मियाणी गांव में नशा तस्करों पर रेड करने गई थी। जब पुलिस टीम सुच्चा सिंह के घर पहुंची तो उसने एएसआई सतनाम सिंह और कॉन्स्टेबल गुरमिंदर सिंह पर हमला कर दिया। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुच्चा सिंह पर गोली चला दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुच्चा सिंह के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। उन्में वांटेड था। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab News : कल होगी 8 नगर निगम और 104 निकायों की काउंटिंग, चुनाव आयोग ने शुरू की ये नई सुविधा

चंडीगढ़ : पंजाब में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर इस बार चुनाव आयोग ने खास व्यवस्था की है। पहली बार पंजाब के लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से नगर निगम, नगर काउंसिल और...
article-image
पंजाब

“आयुष्मान भव” सेवा पखवाड़े का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना: DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 23 सितंबर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 13 सितंबर को देश के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरु किया गया “आयुष्मान भव” कार्यक्रम जिले में प्रभावी तरीके से चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो : पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए किए जा रहे सभी प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

विश्व की बेहतरीन एरोबेटिक टीमों में शामिल है वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च : भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीआई(एम) का जथा मार्च अभियान नाहन से शुरू : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज

एएम नाथ । नाहन, 09 मार्च । सीपीआई-एम हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान रविवार को जिला सिरमौर के नाहन से शुरू...
Translate »
error: Content is protected !!