रेलवे लाइन निर्माण कार्य पर उपायुक्त का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 27 नवम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज एसडीएम सदर रजदीप सिंह के साथ बिलासपुर के आसपास बन रहे रेलवे लाइन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हाल ही में निर्माण क्षेत्र में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के उपरांत किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रेलवे लाइन का निर्माण कर रही एचजी इन्फ्रा कंपनी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और दुर्घटना से संबंधित तथ्यों की समीक्षा की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिवार को इंश्योरेंस सहित सभी देय आर्थिक सहायता बिना किसी विलंब के उपलब्ध करवाई जाए।
उपायुक्त ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि रेलवे परियोजना में कार्यरत सभी कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने निर्देश दिए कि साइट पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं तथा ओवरटाइम या अतिरिक्त समय में काम करवाते समय भी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बस से धरेड़- राजनाली पहुंचे आशीष बुटेल : लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में रोपित किए जाएगें 2 हजार पौधे : आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 27 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंडल पालमपुर में विभिन्न प्रजातियों के 2000 पौधे रोपित करेगा। सीपीएस ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पन्नू का ऑडियो संदेश : मोहाली में खुफिया विभाग मुख्यालय में हुआ रॉकेट हमला शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में भी हो सकता था

शिमला ;  अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और ऑडियो संदेश जारी कर कार्यंराम हरकत की  है। इसमें पन्नू ने धमकी देते हुए कहा कि मोहाली स्थित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा : विक्रमादित्य सिंह

ऊना, 25 अक्तूबर. हिमाचल सरकार ने राज्य में 5 नए नेशनल हाईवे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण किए वितरित

एएम नाथ। कुल्लू 18 जुलाई :  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!