रोहड़ू के बौंद्रा देवता के मंदिर में डकैती और हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

by
 एएम नाथ। शिमला :  रोहड़ू क्षेत्र के बौंद्रा देवता के मंदिर में 12 साल पहले डकैती करने के बाद चौकीदार की हत्या के जुर्म में तीन दोषियों को जिला अदालत चक्कर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नेपाल के रहने वाले दोषियों रमेश बहादुर, धीरेंद्र शाही और भरत पर आजीवन कारावास के साथ में तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
तीनों ने साल 2013 की मध्य रात्रि मंदिर में प्रवेश कर बौंद्रा देवता की मूर्तियों सहित 14.195 किलो सोने-चांदी के आभूषण लूटने के बाद चौकीदार हीरा लाल की हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तत्कालीन आईपीसी की धारा 460, 302, 395, 396 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद तीन आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 27 जुलाई और 1 अगस्त 2016 को मुकदमे में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और 34 गवाहों के बयान के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायालय रोहड़ू ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
                      आरोपियों ने आदेश के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में अपील दायर की। हाईकोर्ट ने सजा रद्द कर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-1 शिमला को मामले में आदेश दिए कि एक आयोग गठित कर मामले के दोषियों और गवाहों के बयान फिर से दर्ज कर दोबारा फैसला दें। इसके बाद अतिरिक्त सत्र न्यायालय-1 शिमला के आदेश पर अतिरिक्त मुख्य दंडाधिकारी रोहड़ू ने मंदिर में जाकर तीन लोगों के दोबारा बयान दर्ज कर रिपोर्ट सौंपी। अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण गर्ग की अदालत ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है। हिमाचल में यह पहला मामला है, जिसमें आरोपियों को एक ही मामले में दूसरी बार सजा सुनाई गई है।
ऐसे आए आए थे गिरफ्त में
31 जुलाई 2013 को दोपहर 1:30 बजे उत्तरी दिल्ली पुलिस के स्पेशल (ऑपरेशन) सेल के उपनिरीक्षक दीपक को खुफिया जानकारी मिली कि नेपाल के तीन नागरिक जो हिमाचल में डकैती और हत्या करने के बाद आभूषणों का सौदा करने के लिए दिल्ली में छिपे हुए हैं। इसके बाद विशेष गठित छापेमारी दल ने मजनू का टीला, सिविल लाइंस के पास बस पार्किंग क्षेत्र में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़क मार्गों के निर्माण की रखी आधारशिला 

6 करोड़ की राशि से टुंडी- बनेट संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य प्रगति पर उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता के निर्माण पर व्यय होंगे 19 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आश्रम की चौथी मंजिल से गिरा 25 वर्षीय साधु प्राइवेट पार्ट कटा मिला, मौत…. कमरे से डायरी और खून से सना ग्राइंडर बरामद

मृतक प्रेमानंद महाराज का दीक्षित शिष्य था; कमरे से डायरी और खून से सना ग्राइंडर मिला, पुलिस जांच में जुटी वृंदावन, 26 सितंबर। वृंदावन के वाराहघाट क्षेत्र स्थित एक आश्रम में शुक्रवार सुबह 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयासों बारे की विस्तृत चर्चा – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला चंबा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में स्वर्ण ऊर्जा को बढ़ावा, आयुष्मान भारत का बड़ा दायरा , कांग्रेस सरकार पर्यटन विरोधी : जयराम

शिमला, भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई पै्रस वार्ता में अपना ब्यान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का अंर्तिम बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए प्रस्तुत...
Translate »
error: Content is protected !!