लुधियाना में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

by

लुधियाना :  मंगलवार को छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी निकट स्थित एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना फोकल प्वाइंट क्षेत्र की फौजी कॉलोनी में हुई। इसने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर वीरेंद्र पाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बच्ची का शव कंबल में लिपटा हुआ घर की छत से बरामद किया गया। सिंह ने बताया कि लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसे बगल की एक इमारत की ऊपरी मंजिल से फेंक दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले के धार्मिक स्थल भंडियार में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

देश में शांति बनाए रखने और समस्त देशवासियों में भाईचारक सांझ और उनकी उन्नित की गद्ीनशीन बाबा काले शाह ने की दुआ गढ़शंकर । दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले...
article-image
पंजाब

नशा विरोधी अभियान के तहत 200 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ड्रग्स पर सब कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी अभियान ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ के तहत मनोवैज्ञानिकों की भर्ती...
article-image
पंजाब

नारायण चौड़ा को सम्मानित करो, उनकी फोटो लगाओ, मजीठिया चौड़ा गले लगाए – केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू

चंडीगढ़ :   श्री अकाल तख्त साहिब की सजा पूरी करते हुए सुखबीर बादल पर हुए हमले के बाद अकाली दल की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

थ्यूलियम लेजर प्रोस्टेट, किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका: डॉ. मनोज शर्मा

होशियारपुर, 9 जुलाई: “थ्यूलियम लेजर आजकल प्रोस्टेट और किडनी की पथरी के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है। थ्यूलियम लेजर किसी भी आकार के अवरोधक प्रोस्टेट और मूत्र पथरी के इलाज के लिए एक एनर्जी कुशल और मिनिमली इनवेसिव तकनीक है। बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया उम्रदराज़ पुरुषों की सबसे आम मूत्र संबंधी समस्या है, जो असुविधा और दर्द के साथ मूत्र प्रवाह में गंभीर रुकावट के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!