लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

by

रियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का गंभीर आरोप है। बता दें कि कौशल चौधरी जेल में बंद है। उसे गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर दुश्मन माना जाता है। देवेंद्र बंबीहा की हत्‍या के बाद से चौधरी बंबीहा गैंग संभालता है।

कौशल चौधरी पर हत्या, रंगदारी, फिरौती, लूट और अपहरण के कई मामले पंजाब और गुरुग्राम में दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक कौशल चौधरी दुबई में रहता था। दुबई में बैठकर ही वो हरियाणा और पंजाब में अपने वारदातों को अंजाम देता था। साल 2021 में पंजाब और हरियाणा पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन में चौधरी को धर दबोचा था। तभी से वो जेल में है। कौशल चौधरी के बारे में कहा जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे विक्की मिद्दीखेड़ा के हत्यारों को हथियार चौधरी ने ही मुहैया कराई थी।

कौशल से बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने करवाई थी मूसेवाला की हत्या :  इसी विक्की की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई। इस हत्या के बाद कौशल चौधरी ने खुली धमकी दी थी कि वो अब लॉरेंस बिश्नोई की हत्‍या करेगा।  इससे पहले भी कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी बिजनेसमैन के घर इंग्लैंड में फायरिंग करवाई थी और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी थी। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई भी कौशल चौधरी को हर हाल में मारना चाहता है, क्योंकि चौधरी उसकी गैंग पर पलटवार कर सकता है। कौशल चौधरी के पास भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह बड़ी तादात में शूटर्स हैं, नेटवर्क है और पैसा भी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटोली में सुनी जनसमस्याएं – बोलीं… चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी देहरा की विकासात्मक परियोजनाएं

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा –  विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा के विकास को लेकर जो भी प्राथमिकताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा...
article-image
पंजाब

16 लाख ट्रांसफर करने की रसीद दिखा मांगे 6 लाख : बुजूर्ग ने ट्रांसफर किए 4 लाख, मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने अकाउंट में पैसे डालने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार विकास नगर...
article-image
पंजाब

तूड़ी से भरा टेंपो पानी से भरी नहर में गिरा 

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सुबह 11 बजे के करीब रूपनगर से आदमपुर जाने वाली बिस्त दोआब नहर में एक तूड़ी से भरा टेंपो गिर गया। इस टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार...
Translate »
error: Content is protected !!