वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल बना ओवरऑल चैंपियन

by

रामपुर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। 11 से 13 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न वन सर्कलों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बेहतर नहीं बनाते, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ संकल्प और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।May be an image of one or more people and text

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की भी सराहना की और कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी अपनी प्रतिबद्धता और खेल भावना के लिए प्रशंसा का पात्र है। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग प्रदेश की समृद्ध वन संपदा के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वन एवं जैव विविधता संरक्षण में विभागीय कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए आयोजित खेल गतिविधियां उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती हैं।May be an image of volleyball, crowd and text

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों व युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में भी सुधार आता है।

प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल ने ओवरऑल चैंपियन का खित

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता त्रैमासिक बैठक में आयोजित : 15वां वित्तायोग शीर्ष में कार्य योजनाओं के शैल्फ का अनुमोदन :

एएम नाथ। चंबा, 31 जनवरी :   जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज उनके कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिटाके मशरूम को पहचान दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम: कुमुद सिंह

  धर्मशाला, 05 जनवरी। कृषि निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि शिटाके मशरूम के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रीय मेलों प्रदर्शनियों, शीतकालीन ग्रीष्मकालीन उत्सवों के माध्यम से शिटाके...
Translate »
error: Content is protected !!