वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस के लिए 500 की जगह अब देने होंगे पांच हजार

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस फीस दस गुना बढ़ा दी है। अब नए पंजीकरण पर 500 रुपये की जगह पांच हजार रुपये अदा करने होंगे। करीब 30 साल बाद यह फीस बढ़ाई गई है। प्रदेश सरकार ने आय के स्रोतों में वृद्धि करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

लाइसेंस नवीनीकरण करवाने में अब 200 रुपये की जगह दो हजार रुपये लगेंगे। तीसरे साल होने वाले नवीनीकरण में अब यह राशि चुकानी होगी। देरी से फीस पर भी 100 से 300 रुपये राशि कर दी गई है। यह राशि प्रति माह के आधार पर रहेगी। वर्ष 1995 में पंजीकरण शुल्क 100 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये किया गया था। इसी तरह नवीनीकरण शुल्क 25 रुपये था और इसे बढ़ाकर 200 रुपये किया गया था। हिमाचल में जड़ी-बूटियों के दोहन, सूखे एवं पुराने पेड़ों के कटान समेत अन्य कार्य के लिए वन विभाग ठेकेदारों को काम सौंपता है। इसके लिए पंजीकरण और नवीनीकरण करवाना आवश्यक है। दोनों ही श्रेणियों में प्रदेश सरकार ने शुल्क में बढ़ोतरी कर अधिसूचना जारी कर दी है। डीएफओ कार्यालय में भी यह अधिसूचना पहुंच गई है। ऐसे में अब नए पंजीकरण और नवीनीकरण पर नई दरें लागू होंगी।

उधर, डीएफओ नाचन एसएस कश्यप ने बताया कि ठेकेदारी पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क में बढ़ोतरी के आदेश मिले हैं। इसी के अनुरूप अब कार्य होगा। वहीं, मुख्य अरण्यपाल मंडी मृत्युंजय माधव ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार नए शुल्क लागू करने के लिए कहा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति-भाव से ओतप्रोत होकर शामिल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा बाल जी महाराज आश्रम से श्री वृंदावन के लिए एचआरटीसी बस सेवा की घोषणा रोहित जसवाल। ऊना, 5 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ऊना के कोटला कलां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी सरकार के बारह साल ऐतिहासिक उपलब्धि : खन्ना

विश्व में बज रहा भारत का डंका : खन्ना होशियारपुर, 11 जून :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी बीते 12 लंबे सालों से, यानी 4400 दिनों से, निरंतर तीसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग...
article-image
पंजाब

होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी...
Translate »
error: Content is protected !!