विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने में पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करें- DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 07 जनवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा कर जनता को इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार का ध्येय है और सभी फील्ड अधिकारी एवं लाइन विभाग निर्धारित अवधि में इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। वे आज यहां उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
इस दौरान विशेषतौर पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के जिला भर के सभी अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इसमें इन विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से इन कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।May be an image of one or more people and text
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का समुचित उपयोग करते हुए लक्षित अवधि में इन्हें पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी से न केवल योजना पर व्यय भार बढ़ता है, अपितु लोगों को भी समय पर इनका लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक क्षेत्र विकास निधि, सांसद विकास निधि, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसडीपी सहित अन्य योजनाओं के तहत जारी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की सूची अद्यतन करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विभिन्न निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी भी करते रहें, ताकि निर्धारित समय अवधि में सभी कार्य पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों पर भर्ती, 4 अगस्त तक आवेदन

बाल विकास परियोजना चम्बा में 12 अगस्त को होंगे साक्षात्कार क्रेच कार्यकर्ता को ₹5500 और सहायिका को ₹3000 मानदेय, आवेदन प्रक्रिया शुरू एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर ने जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, अपने दायित्वों से पीछे हटकर सिर्फ केंद्र पर दोष मढ़ने का काम कर रही सरकार एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीन सुरक्षित भी-कारगर भी. वैक्सीन के बाद हल्का बुखार या दर्द सामान्य

ऊना – जिला ऊना में कोरोना महामारी के अंत के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। लेकिन वैक्सीन के बारे कई तरह की अफवाहें फलाई जा रही है। इस संबंध में उपायुक्त राघव...
Translate »
error: Content is protected !!