विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने बागाचनोगी स्कूल पहुंचे जयराम ठाकुर

by

गोद लिए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों से किया संवाद, बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिभा निखारने पर दिया जोर

एएम नाथ । मंडी :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गोद लिए बागाचनोगी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के उत्साह, उनकी प्रतिभा और भविष्य के सपनों को करीब से जाना।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, आंखों में बड़े सपने और जीवन में आगे बढ़ने का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यालय को गोद लेने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलने चाहिए, ताकि वह अपनी क्षमता को पहचानकर जीवन में सफलता हासिल कर सके। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाना जरूरी है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करें।

जयराम ठाकुर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रगति और सफलता ही ऐसे प्रयासों का वास्तविक उद्देश्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंचनप्रीत गिरफ्तार :अमृतसर में 6 घंटे हुई पूछताछ : सरकार राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई कर रही – वल्टोहा

तरनतारन  : तरनतारन उपचुनाव में अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंचनप्रीत पर उपचुनाव के दौरान 4 अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएसी बैठक में धर्मशाला व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर अनुराग ठाकुर की चर्चा : राज्य के पर्यटन अधिकारियों के साथ एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर भी की चर्चा

एएम नाथ । धर्मशाला, 27 अप्रैल : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक धर्मशाला में आयोजित हुई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के युवाओं के लिए वाटर स्पोर्ट्स व रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर नवंबर में : राजीव मिश्रा

एएम नाथ। चम्बा : जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन चंबा द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से नवम्बर 2025 में चंबा जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एबीवीपी जम्मू कश्मीर के 61वें प्रांत अधिवेशन, कठुआ में शामिल हुए जयराम ठाकुर : 370 के बाद कश्मीर पूरी तरह से बदल गया अराजकता की जगह विकास की कहानी लिख रहा

एबीवीपी व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की कार्यशाला, छात्र राजनीति को दे रही नई पहचान स्वर्गीय सुनील उपाध्याय के पैतृक गांव में नेता प्रतिपक्ष ने सुना मन की बात कार्यक्रम कठुआ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी...
Translate »
error: Content is protected !!