विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

by
2 जनवरी को सिहुन्ता पुलिस स्टेशन और उप मंडलीय पुलिस कार्यालय चुवाड़ी का करेंगे शुभारंभ
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए 31 दिसंबर को सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुंडी के भवन निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 2 जनवरी को दोपहर 12 बजे सिहुन्ता में पुलिस स्टेशन का शुभारंभ करने के पश्चात दोपहर 2 बजे चुवाड़ी में उप मंडलीय पुलिस कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 3 जनवरी को सुबह 11:30 बजे बनेट-मोरठु खड्ड संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। वह इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे सेराला दा बासा गांव के संपर्क मार्ग का शिलान्यास तथा दोपहर बाद 3:30 बजे गाँव सामु के लिए संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 4 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 5 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे अपर बकाण गांव के लिए संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 6 जनवरी को सिहुन्ता से शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः विक्रमादित्य सिंह

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है। हाल ही में चीन के हवांगझाऊ में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञापनों के प्रमाणीकरण और पेड न्यूज का एमसीएमसी करेगी अवलोकन : चुनाव प्रक्रिया में विज्ञापन का प्रमाणीकरण आवश्यक -मुकेश रेपसवाल

आदर्श-आचार संहिता के पालन से सम्बद्ध है विज्ञापन प्रमाणन एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सभी राजनैतिक दलों, समूह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-कैच पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षत

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु ई-कैच पोर्टल के प्रभावी प्रयोग को लेकर बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!