विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़क मार्गों के निर्माण की रखी आधारशिला 

by
6 करोड़ की राशि से टुंडी- बनेट संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य प्रगति पर
उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता के निर्माण पर व्यय होंगे 19 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया
एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज बनेट-मोरठु खड्ड संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके पश्चात सराला दा बासा गांव तथा ददरियाडा के समीप बैला- सामु संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों का भी भूमि पूजन किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने गांव बनेट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीनों संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों पर लगभग 3 करोड़ रूपयों की राशि व्यय होगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 9 किलो मीटर लंबी टुंडी-बनेट संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों पर 6 करोड़ की धन राशि व्यय की जा रही है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भताल गांव तक सड़क को विस्तार देने के लिए जल्द सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।
भाटियात विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, पेयजल-सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति योजनाओं के अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय सीमा को निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान क्षेत्र में लगभग 100 संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य की योजना तैयार की गई है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने सराला दा बासा गांव के समीप जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता एवं संबंधित गांव के लिए 19 करोड़ रूपयों की राशि व्यय की जा रही है। इसके तहत 25000 लीटर की क्षमता का पेयजल भंडारण टैंक भी निर्मित किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने ददरियाडा क्षेत्र के बैला गाँव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धलियाँ बांई-कथूणा तथा सयूण-रायपुर संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को भी शुरू किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण डलहौज़ी वृत्त दिवाकर सिंह पठानिया नूरपुर वृत्त जगतार सिंह ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, पुलिस उप अधीक्षक योग राज चंदेल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा – शव के हुए कई टुकड़े : अज्ञात वाहन ने ड्यूटी रहे बैंक गार्ड अज्ञात वाहन के कुचल डाला

माहिलपुर : होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर माहिलपुर के मुख्य चौक पर रविवार सुबह साढ़े वजे बजरी से भरे टिपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार व्यक्ति की दर्दनाक हालत में मौत हो गई, जबकि...
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव में जोगिन्दर नगर में दर्ज हुआ 68.49 प्रतिशत मतदान

जोगिन्दर नगर, 01 जून- आम लोकसभा चुनाव-2024 के चलते जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरूषों की भागीदारी 61.55 प्रतिशत जबकि महिलाओं की 75.29 प्रतिशत भागीदारी रही।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं : 6 महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी, प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में, प्रदेश की ट्रेजरी खाली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का सेवाकाल भारत के विकास में मील का पत्थर हैं। नौ सालों में मोदी ने वह कर दिखाया, जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान किसी गुट को नाराज कर कोई जोखम नही उठाना चाहती : विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के संभावना

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर विधायक दल का नेता चुने हुए एक सप्ताह बीत गया है। लेकिन अभी तक कैबिनेट का गठन नही होने से कई तरह की चर्चाएं निकल...
Translate »
error: Content is protected !!