विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर

by

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 25 मई तक जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 21 मई को शाम 9 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 22 मई को प्रातः 11:00 बजे स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा में महारूद्रा यज्ञ की पूर्णाहुति शामिल होंगे तथा बाद दोपहर 3:30 बजे एसएसआरबी नर्सिंग संस्थान ककीरा में पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स का शुभारंभ करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 23 मई को प्रातः 11:30 बजे बचत भवन चंबा में मिंजर मेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा बाद दोपहर 3:00 बजे पर्यटकों के लिए जोत में सड़क किनारे विकसित की जाने वाली सुविधाओं से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत शाम 5:00 बजे चंबा से सिंहुता के लिए रवाना होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 24 मई को बाद दोपहर 12:30 बजे नगर पंचायत चुवाड़ी के पार्किंग व शॉपिंग कंपलेक्स की आधारशिला रखेंगे तथा 25 मई को बाद दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत जोलना में जोलना भटेड कोटला संपर्क सड़क का उद्घाटन करने के उपरांत शाम 5:00 बजे लाहड़ू में बाबा लख दाता मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 26 मई को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिस इंडिया लिमिटेड में भरें जाएंगे 150 पद

ऊना: 22 जुलाई: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पुरूष वर्ग में सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाईज़र के 150 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टरों एवं पैरा-मेडीकल स्टॉफ के पदों को भरा जा रहा : रोगी कल्याण समितियां को सुदृढ़ करना भी इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम – डॉ. (कर्नल) शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां रोगी कल्याण समितियों को सशक्त करने के दृष्टिगत सिफारिशें प्रदान करने के उद्देश्य से गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नसीम बाला सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त : नौकरी के दौरान वे मंडी, जोगिन्द्रनगर और धर्मशाला में कार्यरत रहीं

धर्मशाला, 31 अगस्त। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत नसीम बाला विभाग में 36 वर्षों से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!