विधानसभा अध्यक्ष 28 नवंबर को आपदा प्रभावितों को वितरित करेंगे राहत पैकेज :

by

चंबा, 24 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 नवंबर को चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह 27 नवंबर दोपहर 12:00 बजे बलेरा में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे और आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ भी करेंगे।
29 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत तुरकड़ा में मुख्य सड़क गगहर से कफरोड्डू गांव के लिए संपर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी तरह 1 दिसंबर सुबह 11:30 बजे गढ़ गांव के लिए संपर्क मार्ग का शिलान्यास और दोपहर बाद 3:00 बजे नैनीखड्ड में मुख्य सड़क से किहार गांव के लिए संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 2 दिसंबर दोपहर 12:00 बजे आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुनूहट्टी के भवन का शुभारंभ करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 3 दिसंबर को ककीरा में दोपहर 12:00 बजे ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे और कुडेरा – ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहलः बुजुर्गों,जरूरतमंदों को मिलेगी घर द्वार पर स्वास्थ्य देखभाल सेवा: डीसी डा निपुण जिंदल

कांगड़ा जिला के तीन चिकित्सा खंडों की 189 गांवों के लिए प्लान तैयार जेरीएट्रिक होम केयर को विकसित करने वाला सूबे का पहला जिला कांगड़ा धर्मशाला, 17 जुलाई। कांगड़ा जिला में सेहत सेवा अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका मध्यावधि समीक्षा मिशन ने कांगड़ा में परियोजना गतिविधियों का किया निरीक्षण : चैतड़ू में किसान उत्पादक संगठनों के संयुक्त महासंघ का हुआ शुभारंभ

एएम नाथ। धर्मशाला, 5 फरवरी : बुधवार को हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जायका) के मध्यावधि समीक्षा मिशन ने अपने दौरे के दूसरे दिन कांगड़ा जिले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने दिए एससी-एसटी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटाने के निर्देश

एएम नाथ।  धर्मशाला, 9 सितम्बर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के अन्तर्गत जिला कांगड़ा में गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आज सोमवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने लंबागांव ब्लॉक में विकास कार्यों की हासिल की जानकारी, गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

जयसिंहपुर :  मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने विकास खण्ड लंबागांव के अंतर्गत बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की 3 पंचायतों मत्याल, कुडंग और डंडोल में चल रहे विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!