विधायकों का अपमान और मित्रों मित्रों का सम्मान है सुक्खू सरकार की पॉलिसी : अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य
एएम नाथ। ऊना/गगरेट :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए फिर मुख्यमंत्री दोषी हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जिस प्रकार अपमान और उपेक्षा हुई, जनहित की बातें करने पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें अनसुना कर देने के कारण चैतन्य शर्मा समेत सभी विधायकों के पास कोई और रास्ता ही नहीं बचा अपनी बात रखने का।  कांग्रेस के पर्यवेक्षक को दिखाकर सभी ने राज्य सभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया। ऊना के गगरेट विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ़ अपनी बात कहने के लिए इन सभी ने अपनी सदस्यता की परवाह भी नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही थी और मित्रों का सम्मान कर रही है। विधायक बाहर खड़े रहते थे और अपने विधान सभा क्षेत्र के लोगों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सकते थे। नेता प्रतिपक्ष आज ऊना के गगरेट में विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे थे। इस मौक़े पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रणधीर शर्मा, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक रणबीर चौधरी, प्रोफ़ेसर राम कुमार समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब अपनी ही पार्टी के विधायकों को राजनैतिक विद्वेष के कारण परेशान कर रही है। अधिकारी भी अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने पर अपने ही साथी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री मुक़दमे करवा रहे हैं। विधायकों एवं उनके परिजनों तथा नाते रिश्तेदारों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य सभा में  कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट देने वाले विधायकों को सुरक्षा छीन ली और जिन्होंने वोट दिया उनके लिए इतना सख़्त पहरा है जिसकी कोई बात नहीं। रात-रात भर सीआईडी चेक करती है कि नेता जी घर पर ही हैं या नहीं?
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में ऐसे हालात बने हैं चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की दिशा और दशा बदली है। पहले जहाँ नेता सिर्फ वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे अब भारत में टाइमली हर गारंटी पूरी करने की शुरुआत हुई है। जो कहा जाएगा उसे अक्षरशः पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री की इसी नीति के चलते आज भारत के बड़े, जनप्रिय और क़द्दावर नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।  चैतन्य शर्मा समेत सभी नेता गारंटियों को पूरा करने में विश्वास करते हैं कांग्रेस की तरह झूठी गारंटियों के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति समेत प्रदेश को ठगने में नहीं। यही कारण हैं कि उन्होंने जनहित में झूठी सरकार का साथ छोड़ दिया और अपनी विधायकी कि परवाह किए बिना भाजपा के साथ खड़े हैं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी मतलब विकास की गारंटी, विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की गारंटी।
लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 करोड़ से पूरा होगा सरस्वती नगर-शराचली सड़क का स्तरोन्नत कार्य – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती नगर-शराचली सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिसका निर्माण कार्य लगभग 22 करोड़ रुपए से पूर्ण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी क्षेत्र के सहयोग से वन आवरण को बढ़ावा देने में वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री ग्रीन एडॉप्शन योजना

नवीन योजना के तहत कॉरपोरेट और सामाजिक सहभागिता होगी सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला  पारिस्थितिक संतुलन, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु एवं पर्यावरण संतुलन तथा स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ जलविद्युत,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा से विनय, विनय से विकास : केवल सिंह पठानिया

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर रैत में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम, विधायक रहे मुख्यातिथि एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर मार्ग पर थार पर गिरा पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत

मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, सनरूफ तोड़कर वाहन में घुसा मेडिकल कॉलेज में श्रद्धालु को मृत घोषित किया, प्रशासन ने यात्रियों को बरसात में सतर्क रहने की दी सलाह एएम...
Translate »
error: Content is protected !!