विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ….कहा…. मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

by
राकेश शर्मा :  देहरा  :  राज्य स्तरीय कालीनाथ कालेश्वर बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया।
सर्वप्रथम उन्होंने श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने विधायक को शॉल-टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान यहाँ के मेलों और त्योहारों से है। उन्होंने कहा कि ये आयोजन न केवल हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं।
​उन्होंने कहा कि कालेश्वर महादेव की इस पावन भूमि पर आयोजित होने वाला बैसाखी मेला आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम है। राज्य सरकार मेलों के माध्यम से लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को अपनी पुरातन संस्कृति से जोड़ना समय की मांग है ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को गर्व के साथ आगे ले जा सकें।
​विधायक ने कहा कि अगले वर्ष में कालेश्वर बैसाखी मेले का स्वरूप और अधिक भव्य बनाया जाएगा, ताकि यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन और मनोरंजन का भी प्रमुख केंद्र बन सके तथा ऐतिहासिक कालेश्वर मंदिर को देश-विदेश में भी नई पहचान मिल सके।उन्होंने कहा कि कालेश्वर मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जिसे देश-विदेश में प्रचारित किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
*नाटी किंग की स्वर लहरियों पर झूमे दर्शक*
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण ‘नाटी किंग’ के नाम से विख्यात लोक गायक कुलदीप शर्मा रहे। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध नाटियों और पहाड़ी गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके अतिरिक्त मशहूर कलाकार नीतीश मेहरा, सुनिल मस्ती ,साजन अटवाल , दीपक सोनी और गौरव पठानिया ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांधा। स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
​
इस अवसर पर हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार धीमान, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र सिंह मनकोटिया,
एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया, तहसीलदार हरिपुर सुरेश कुमार, तहसीलदार रक्कड़ अनुजा शर्मा, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया व जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार,अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड करणवीर सिंह ,यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, उपाध्यक्ष अरूण भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी पंचायत के खग्गल गांव की डिस्पेंसरी में बनेगा योग केंद्र और पंचकर्म केंद्र : सुनील शर्मा बिट्टू

खग्गल में लगेंगी सोलर लाइटें, पेयजल और सड़क की समस्या का भी होगा समाधान एएम नाथ। हमीरपुर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेरी के खग्गल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 तक : कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर

एएम नाथ। चम्बा :  कांगड़ा तथा चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर उपनिदेशक कल्याण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित ऊना, 14 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से...
Translate »
error: Content is protected !!