विभिन्न जत्थेबंदियों ने गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाल, शहीद किसानों को श्रद्धांजलि

by

गढ़शंकर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किरती किसान यूनियन, तर्कशील सोसाइटी, पेडू मजदूर यूनियन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने लखीमपुर खीरी की घटना के खिलाफ स्थानीय मुख्य बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से बंगा चौक गढ़शंकर तक कैंडल मार्च निकाला। रैली में साथियों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा लखीमपुर कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। किरती किसान युनियन के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार व जोगिंदर कुल्लेवाल ने कहा कि लखीमपुर यूपी की घटना से भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इस मौके कुलवंत सिंह गोलेवाल, रामजीत सिंह सरपंच देनोवाल कलां, हरजिंदर सिंह सिकंदरपुर, हरबंस सिंह रसूलपुर, परमजीत सिंह रुड़की खास, शमसेर सिंह चक्क सिंघा, मास्टर सुखदेव डानसीवाल, मा हंस राज, प्रोफेसर बिक्कर सिंह, बगीचा सिंह सहूंगड़ा, वीर सिंह बगवई परवेश मल्कोवाल आदि ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना नगर निगम की घोर विफलता…गड्ढों और टूटी सड़कों पर जनता का पैसा बर्बाद: पवन दीवान

लुधियाना, 7 अगस्त: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना में बारिश के मौसम में सड़कों के बार-बार धंसने की घटनाओं को लेकर...
article-image
पंजाब

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति...
article-image
पंजाब

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने स्कूल बस चालकों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के प्रति किया जागरुक

स्कूलों बसों को लगाए रिफलैक्टर, वाहनों का किया गया नि:शुल्क प्रदूषण चैक होशियारपुर : 17 जनवरी:सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों की ओर से पुलिस लाइन्ज होशियारपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!