शहीद नायक दिलवर खान को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास : देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
ऊना, 26 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने शहीद की कब्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी स्मृति में बनने वाले पंचवटी पार्क का विधिवत शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने शहीद की माता भोला देवी, पिता कर्म दीन और पत्नी जमीला को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वीर भूमि हिमाचल की यह परंपरा है कि यहां की धरती से देश के लिए बलिदान देने वाले सपूत जन्म लेते हैं। हमारे लिए देश पहले आता है, धर्म और जाति बाद में। उन्होंने कहा कि नायक दिलवर खान के सर्वोच्च बलिदान और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से नवाजा जाना ऊना जिला, कुटलैहड़ विधानसभा और समूचे हिमाचल प्रदेश को गर्व है।
May be an image of 5 people, temple and text
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने शहीद हवलदार रोहित का भी स्मरण किया, जिन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को नमन करते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उन्होंने कहा कि सेना पर देश को गर्व है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करना हमारी सेना की अदम्य क्षमता का प्रतीक है। पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों का पोषक देश है और भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रच रहा है। ऐसे देश से किसी भी प्रकार की वार्ता केवल शिमला समझौते के तहत द्विपक्षीय आधार पर ही संभव है।
May be an image of 7 people
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सैनिक सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उनके परिजनों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि घालुवाल में सेना का टैंक स्थापित किया गया है और सेना से एक फाइटर जेट उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया है, ताकि उसे क्षेत्र में कहीं प्रदर्शित कर जन-प्रेरणा का माध्यम बनाया जा सके।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि शहीद नायक दिलवर खान की पत्नी को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहीद की स्मृति में स्थापित किए जा रहे पंचवटी पार्क को जन भावनाओं से जोड़ते हुए विकसित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बनौड़े महादेव मंदिर क्षेत्र के लिए
निर्माणाधीन पेयजल योजना का विस्तार कर उसे घरवासड़ा क्षेत्र तक लाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
समारोह के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीद नायक दिलवर खान को श्रद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि 22 मई को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने दिल्ली में आयोजित समारोह में घरवासड़ा (ऊना) के निवासी, भारतीय थल सेना के वीर सपूत नायक दिलवर खान को मरणोपरांत “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया था। उन्होंने 23 जुलाई 2024 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की थी। मात्र 28 वर्ष की आयु में देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को युगों तक स्मरण किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक कैप्टन शक्ति चन्द और घरवासड़ा के नज़ाकत अली ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में रुके पड़े कई विकास कार्यों के लिए लंबित धनराशि को स्वीकृत करवा लिया गया है और अब कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार के नए साधन विकसित करने के लिए भी प्रयास हो रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही अवसर प्राप्त हों।
May be an image of ‎4 people and ‎text that says "‎खলाতमरणोप खान ل۱ कमरणोप कা कमरणाप I चक्र मारोह में वीभूमि घरवासडम में क र्वाग खान‎"‎‎
विधायक ने बताया कि मंदली-लठियानी पुल एवं सड़क परियोजना के लिए 920 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसका कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। यह परियोजना कुटलैहड़ क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी।
उन्होंने बताया कि घरवासड़ा स्कूल का नामकरण शहीद नायक दिलवर खान के नाम पर किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को सदैव याद रखें और उनसे प्रेरणा प्राप्त करें।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद बिट्टू, एडीसी महेंद्र पॉल गुर्जर, ऊना जिला के पूर्व सैनिक, पंचायत प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रिश्वत केस में गिरफ्तार महिला SHO का वीडियो वायरल : कैमरे के सामने बोली—‘हिम्मत रखनी चाहिए’

फिरोजपुर/मोगा । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई कोट ईसा खान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा का गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरि सिंह स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर गुरमत समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा हरि सिंह कहारपुर की याद में सिख एजुकेशनल काउंसिल के अधीन चल रहे संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर द्वारा नए स्कूल सत्र के शुभारंभ के अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश : प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए 31 मई, 2026 तक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!