शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

by
भोरंज विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों का प्रावधान: सुरेश कुमार
भोरंज 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस समारोह में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे इसका विशेष ध्यान रखें।
सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में व्यापक बदलाव कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में क्लस्टर सिस्टम लागू किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत टैब प्रदान किए जा रहे हैं। गरीब बच्चों के उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी भी बैंक से अधिकतम 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण ले सकते हैं। उन्होंने पात्र एवं जरुरतमंद युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस को लगभग 35 वर्षों के बाद भोरंज विधानसभा क्षेत्र की सेवा का अवसर मिला है। इन 35 वर्षों के दौरान भी इस क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया था। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से अब भोरंज क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। इस क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा।
इससे पहले स्कूल के प्रबंधक निदेशक पंकज भारद्वाज और प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, अन्य अतिथियों तथा बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
समारोह में भोरंज ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विजय बनयाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, एसडीएम संजय स्वरूप, अन्य अधिकारी, बच्चों के अभिभावक और बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ का भव्य आयोजन : शिमला में राष्ट्रपति के समारोह में जुटीं प्रदेश की प्रमुख हस्तियां

एएम नाथ। शिमला :  महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा वीरवार को शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता तथा लेडी गवर्नर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज नाहन की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

एएम नाथ । नाहन : मेडिकल काॅलेज नाहन में  एक सिक्योरिटी गार्ड पर 19 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव : डिप्टी सीएमजगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष

उज्जैन : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।  विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।  वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की नाहन के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

एएम नाथ।  नाहन, 21 जून। जिला सिरमौर के नाहन में आज उपायुक्त सुमित खिमटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!