शादी करने के नाम पर नाबालिग को बहला फुसलाकर करता रहा दुष्कर्म, शादी करने के लिए कहा तो दी जान से मारने की धमकी , एसएसपी से शिकायत के बाद आरोपी पर मामला दर्ज।

by

गढ़शंकर – एक तरफ यहां सरकार व समाजसेवी संस्थाएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही समाज मे ऐसे लोग भी है जो अपनी हवस के लिए नाबालिग लड़कियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही मामला माहिलपुर थाने के गांव पोसी में सामने आया है यहां पंचायत सदस्य के लड़के ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर उक्त युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को बताने से मना किया। पीड़िता ने एसएसपी होशियारपुर को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह पोसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी यहां एक युवक जो अपना नाम जसवीर सिंह बता रहा था ने उससे फोन नंबर बताने के लिए कहा, पीड़िता के बताया कि मना करने पर वह उसका पीछा करता रहा व उसका फोन लेकर नंबर ले लिया। उसने बताया कि उसके बाद वह उसे फोन करता रहा और शादी कराने के नाम पर उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो जसवीर सिंह टालमटोल करता रहा और घरवालों को इस बाबत बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि इस संबंधित सैला खुर्द चौकी पुलिस को बताया था लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं कि और उसे पता चला कि उक्त जसवीर सिंह शादीशुदा है। उसने गुहार लगाई थी कि जसवीर सिंह के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। एसएसपी होशियारपुर द्वारा इस मामले के संबंध में माहिलपुर थाना प्रभारी को उचित करवाई के लिए लिखा गया था जिसके बाद थाना माहिलपुर में जसवीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी पोसी के विरुद्ध पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक आस्था का महापर्व छठ हमें देता है सात्विकता, त्याग, संयम व समर्पण का संदेश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर : 31 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के भीम नगर व सुुंदर नगर में आयोजित छठ पूजा में पहुंच कर अस्ताचलगामी(डूबते) सूर्य को अघ्र्य देकर छठी मईया का आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

SMO डॉ. रमन कुमार को किया सम्मानित : सरकारी अस्पताल गढ़शंकर को स्वच्छता के लिए मिला प्रांतीय सम्मान

गढ़शंकर, 31 जुलाई: गढ़शंकर के सिविल अस्पताल को स्वच्छता के लिए राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से काया कल्प स्वच्छ भारत...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ओयो रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

रोहतक : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 पन्नों के नोटिस और 193 सांसदों के हस्ताक्षर : मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, संसद के दोनों सदनों में पेश

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव करीब 10 पन्नों का है, जिसमें 7 बिंदुओं...
Translate »
error: Content is protected !!