शिक्षा विभाग में भरे गए 7 हजार पद, 3 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी : रोहित ठाकुर

by

चंबा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री ने किया 2.74 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावमावि साहू व परौथा में 2.74 करोड़ की लागत के भवनों का विधिवत शिलान्यास किया, जिनमें 1.34 करोड़ की लागत से बनने वाला रावमावि परौथा का स्कूल भवन तथा 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला रावमावि साहू का सांइस ब्लाक भवन शामिल हैं।
इस अवसर पर परौथा व साहू में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के वावजूद प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों के सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं जिनके निकट भविष्य में धरातल पर साकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में 7000 पदों पर भर्ती की गई है, इसके अलावा शिक्षा विभाग से संबंधित 3000 पदों को कैबिनेट स्वीकृति देने के उपरांत भर्ती प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में 4000 पदों को बैचवाईज भरा गया है। रोहित ठाकुर ने कहा राज्य सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ईमानदार प्रयासों की बदौलत आज हिमाचल प्रदेश का शिक्षा के क्षेत्र में 28 राज्यों में तीसरे स्थान पर है जबकि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश 21 वे स्थान पर था। शिक्षा मंत्री ने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश के 140 स्कूलों में आगामी सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम आरंभ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला चंबा से संबंधित प्रत्येक विकास कार्य को विशेष महत्व दे रही है। विधानसभा क्षेत्र चंबा के विकास कार्यों के लिए विधायक नीरज नैय्यर के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधायक चंबा अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ प्रयासरत रहते हैं तथा उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि मैडीकल कालेज चंबा, मिनी सचिवालय तथा इनडोर खेल स्टेडियम जैसे बड़े विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिलने के उपरांत इनके निर्माण कार्य में तीव्रता आई है। शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए की परौथा तथा साहू स्कूलों में बनने वाले भवनों की टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात इनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए तथा अगले लगभग डेढ़ वर्ष के भीतर इन्हें पूरा किया जाए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार हिमाचल को प्राकृतिक नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है, बावजूद इसके राज्य सरकार अपने स्तर पर आपदा प्रभावित लोगों को आवश्यक मदद मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने परौथा में विधायक नीरज नैय्यर की मांग पर कैथ से कोट तक सड़क बनाने की मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए स्थानीय जनता से अपील की कि वे गांवों में बनने वाली सड़कों के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन की गिफ्ट डीड लोक निर्माण विभाग के नाम अवश्य करें अन्यथा किसी भी क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य संभव नहीं है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहू में भविष्य में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने की मांग सहित स्थानीय वासियों की अन्य मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव वासियों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उन्हें हल करने बारे दिशा निर्देश भी दिए।
कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक नीरज नगर के अलावा उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन ने भी संबोधित किया।
विधायक नीरज नैय्यर ने इससे पहले शिक्षा मंत्री का स्वागत किया तथा राज्य सरकार द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्राथमिकता के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ में उन्होंने विकासात्मक परियोजनाओं सहित शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों का उल्लेख भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा व सोहनलाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य लियाकत अली, उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, एएसपी दिनेश शर्मा, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता लोनिवि जोगिंदर सिंह, जल शक्ति जितेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य नरदेव सिंह व विनोद सोनी, ओएसडी शिक्षा उमाकांत, शिक्षकगण, विद्यार्थी व अभिभावक तथा स्थानीय गण मान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे करवाए जा रहे उपलब्ध : कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया मुर्गी पालक अश्वनी कुमार के शैड का निरीक्षण :

डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने आज बलेरा (धुड़ा सप्पड़ ) में मुर्गी पालक अश्विनी कुमार के घर में मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शैड का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जन-जन को विकास धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत चमदार में ‘विधायक आपके द्वारा’ कार्यक्रम आयोजित,  46 करोड़ रुपए की योजनाओं के कार्य शीघ्र होंगे आरम्भ एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मंदिर के बाग का नक्शा : डीसी ऊना स्वयं करवाएंगे तैयार

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के सौजन्य से भरवाईं जालंधर मुख्य मार्ग पर किन्नू में 10 कनाल भूमि में बनने वाले माता के बाग का नक्शा अब डीसी ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चालक को महंगी पड़ी मनमानी : सीएम के काफिले को पास न देने पर हरियाणा रोडवेज की बस का चालान

शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी गाड़ी , कंडाघाट के चायल चौक पर पुलिस ने बस को रुकवाकर की कार्रवाई एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को पास...
Translate »
error: Content is protected !!