शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने 7 वार्डों के टिकट तय किए, उन वार्डों की सूची जारी, जहां से टिकट के लिए सिंगल आवेदन

by

शिमला : शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 34 में से 7 वार्डों के टिकट तय किए गए हैं। पहली सूची स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन एवं इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान ने जारी की।
टूटीकंडी वार्ड से कांग्रेस ने 2 बार पहले पार्षद रह चुकी उमा कौशल को, लोअर बाजार वार्ड से पूर्व पार्षद इंद्रजीत की पत्नी उमंग बंगा को टिकट दिया है। बैनमोर वार्ड से पूर्व मेयर नरेंद्र कटारिया की बेटी शीनम कटारिया, भट्टाकुफर से पूर्व में एक बार पार्षद रह चुके नरेंद्र ठाकुर, छोटा शिमला वार्ड से पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान, न्यू शिमला वार्ड से दो बार की पूर्व पार्षद कुसुम लता, पटयोग वार्ड से पूर्व पार्षद दीपक रोहाल को पार्टी ने एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है।
स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन एवं इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान ने प्रत्याशियों की सूची जारी करते वक्त कहा कि पहले चरण में उन वार्डों की सूची जारी की गई हैं, जहां से टिकट के लिए सिंगल आवेदन आए थे। उन्होंने कहा कि शेष 27 वार्डों के प्रत्याशियों का पार्टी ने दो से तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से चर्चा के बाद टिकट फाइनल किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि कल तक शेष वार्डों के टिकट तय कर दिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दो की मौत : कुल्लू के राणाबाग-सेरी मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार राणाबाग-सेरी सड़क मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी खेनवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब के संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे, मोहन भागवत ने दिए स्पष्ट संकेत : संघ परिवार के विस्तार के लिए हर सप्ताह कार्यक्रम बनाएं – मोहन भागवत

जालंधर : पंजाब में तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जालंधर के डेविएट कॉलेज में प्रांत प्रमुखों के अलावा प्रांत प्रचार प्रमुखों और संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70.01 ग्राम चिट्टा : पालकवाह में 4 युवक गिरफ्तार

हरोली : पालकवाह में पुलिस ने कार सवार 4 युवकों को पुलिस ने 70.01 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। इनमें बिलासपुर के अंकुश ठाकुर, ऊना के विशाल व लखविन्द्र सिंह और मंडी जिला...
Translate »
error: Content is protected !!