शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर

by

होशियारपुर, 13 दिसंबर :  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव की ओऱ से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(बोर्ड) के चुनाव के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 16 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक वोटर सूचियों की तैयारी व प्रिंटिंग होगी। इसके बाद 3 जनवरी 2025 को वोटर सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 होगी। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी 2025 तक दावे व आपत्तियों को सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव 1959 के रुल नंबर 10 (3) के अनुसार दूर किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी 2025 को सप्लीमेंट्री सूचियों की तैयारी व प्रिटिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 25 फरवरी 2025 को शिरोमणि प्रबंधक कमेटी के चुनाव की सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी के मोटरसाइकिल व एक्टिवा बरामद : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यकित को  चोरी किए मोटरसाइकिल व एक्टिवा समेत ग्रिफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मुताबिक एएसआई रछपाल सिंह ने अपने साथी कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पोर्न जैसा करवाते हैं गंदा काम : जानवरों सी पिटाई …यूएई में भारतीय महिला ने की खुदकुशी

यूएई में रहने वाली केरल की महिला की खुदकुशी के बाद उसका दिल दहला देने वाला सूइसाइड नोट सामने आया है। महिला ने सूइसाइड नोट में ससुराल वालों के ऐसे कारनामे लिखे हैं, जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य शुभारंभ : शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

तारा। बीबीएन : नालागढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में सोमवार से 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!