शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री के शिलाई प्रवास के दौरान क्षेत्र को मिलेगी करोड़ों की सौगातें- हर्षवर्धन चौहान

by
एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। नाहन, 11 मार्च। उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने शिलाई प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल शिलाई में 25 लाख के डिजिटल एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण किया।
हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनफ़ार्मा कंपनी के सौजन्य से अस्पताल में डिजिटल एक्सरे प्लांट लगवाया गया है जिसके माध्यम से क्षेत्र के लोग इस का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिविल अस्पताल शिलाई को आदर्श हॉस्पिटल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए 19 करोड़ की डीपीआर तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द ही यहां सात मंज़िला हॉस्पिटल निर्मित किया जाएगा, जिसमें आमजन की सुविधा के लिए सभी प्रकार की स्पेशलाईज्ड सुविधाएँ मौजूद होंगी।
उन्होंने कहा कि 13 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिलाई दौरा प्रस्तावित है और इस प्रवास में मुख्यमंत्री क्षेत्र को करोड़ों की सौगातें देंगे।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में बहुत से विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त 100 करोड़ से अधिक की सड़कों का बजट स्वीकृत करवाया गया है जिन पर जल्द कार्य आरंभ होंगे।
उन्होंने कहा कि शिलाई धीरे-धीरे शहर का रूप ले रहा है जिस कारण यहाँ पानी, रास्ते जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें इन सब चीजों का ध्यान रख कर निर्माण कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिलाई के लिए नाबार्ड से सीवरेज स्कीम स्वीकृत करवाई जा रही है जिससे शिलाई में सीवरेज की समस्या का निदान हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने 78 हजार करोड़ का ऋण तथा 12 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारी छोड़ी है। इसके अतिरिक्त आपदा से राज्य में लगभग 9 हजार करोड़ का नुक़सान हुआ परंतु प्रदेश सरकार ने विकास की गति को थमने नहीं दिया आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को 4500 करोड़ का पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के कारण उपजी विभिन्न चुनौतियों का दृढ़ता से सामना किया और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 01 अप्रैल से 1500 रुपये मासिक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी पहल और योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 800 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक व्यय होगा।
उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की। इससे सेवानिवृत्ति के उपरान्त सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकार आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है।
इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विभाग शिलाई के विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम शर्मा, एसडीएम सुरेन्द्र मोहन, सीएमओ डा. अजय पाठक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग शिलाई विजय अग्रवाल, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा, महा प्रबन्धन सनफ़ार्मा नरेंद्र आहुजा, प्रबन्धन प्रभात आहुजा, रंजीत नेगी, वीर सिंह चौहान पूर्व बीडीसी सदस्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी कार्यों का तुरंत हो निपटारा : गंधर्वा राठौड़

उपतहसील जाहू और पटवारखानों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। भोरंज 16 अक्तूबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को भोरंज उपमंडल के दौरे के दौरान उपतहसील कार्यालय जाहू, पटवारखाना जाहू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चंबा ने किया चंबा-भरमौर एनएच-154 ए का निरीक्षण भरमौर से दुर्गेठी तक का सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 सितंबर को क्षतिग्रस्त चंबा -भरमौर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ छापेमारी : 367 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, दिल्ली से मुंबई तक छापे – भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत

नई दिल्ली :   ED ने कहा कि भूषण स्टील लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और ओडिशा के कुछ शहरों में 367 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैतिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने का राज्यपाल ने किया आह्वान : युवाओं से शिक्षा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलकर महर्षि वाल्मीकि की विरासत को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

पालमपुर में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के लंबे समय से पीड़ित वाल्मीकि...
Translate »
error: Content is protected !!