शॉप-टू-शॉप कैंपेन के दौरान तिवारी का जोरदार स्वागत : शोरूम, बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा  

by
 शहर को अच्छी तरह से जानता हूं, यहां की गलियों में घूमा और रहा हूं :  मनीष तिवारी
चंडीगढ़, 20 अप्रैल: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का आज सेक्टर-18, 19, 21 और 29 में लोगों और व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की और अन्य वरिष्ठ नेताओं पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व मेयर रविंदरपाल सिंह पाली, हरमेल केसरी के साथ तिवारी ने लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की। जहां उन्होंने इन क्षेत्रों के निवासियों और व्यापारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके मुद्दों के बारे में जानकारी ली। तिवारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे सभी मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने लोगों और दुकानदारों द्वारा उन्हें दिए गए प्यार और सम्मान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान एक अनौपचारिक बातचीत में तिवारी ने कहा कि लोगों को उनसे बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
चंडीगढ़ में जन्मे, पले-बढ़े और यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले, तिवारी ने कहा कि वह शहर को अच्छी तरह जानते हैं और शहर की समस्याओं से वाकिफ हैं। इस दौरान अपने शहर से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह इस शहर में पले-बढ़े, खेले, यहां की गलियों में घूमे हैं और साइकिल चलाई है व यहां की सेवा करने का मौका पाकर बहुत अच्छा लग रहा है।
भाजपा सरकार के प्रदर्शन पर तिवारी ने कहा कि लोग अच्छी तरह से जानते हैं और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने और उनके बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा करने के वादों का क्या हुआ।
उन्होंने कहा कि लोगों के लिए किसी को आजमाने और परखने के लिए दस साल का समय बहुत लंबा होता है और भाजपा सरकार बुरी तरह विफल रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वे पिछले एक दशक के दौरान जुमलों के जरिए झूठ फैलाने के अलावा, कोई एक भी उपलब्धि बताएं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पार्षद तरुणा मेहता, युवा कांग्रेस प्रधान मनोज लुबाना, कैपिटल व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान तेजिंदर सिंह रूबी, महासचिव अशोक सचदेवा, सतनाम सिंह, पुनीत कालड़ा, चरणजीत सिंह बब्बू, जगजीत सिंह, साहिब सिंह, गौरव जयसवाल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए : डॉ. महिंदर अंगार

दूसरी कक्षा में नक्श राणा , तीसरी में निहारिका और चतुर्थ में रघुवीर रहे प्रथम गढ़शंकर। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मजारी में विभिन्न कक्षाओं के नतीजे घोषित करने दौरान अजोजित समागम में डॉक्टर महिंदर अंगार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे सुखबीर सिंह बादल : पंज सिंह साहिबानों की बैठक बुलाने और सिख धार्मिक मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने का किया आग्रह

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। अकाल तख्त द्वारा तनखैया घोषित किए गए सुखबीर बादल से धार्मिक मानदंडों के अनुसार उनके खिलाफ आगे की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले...
Translate »
error: Content is protected !!