श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री : पावन पद यात्रा पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से की गई आयोजित

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए निकाली गई दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए। यह पावन पद यात्रा पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।May be an image of one or more people and temple
उपमुख्यमंत्री पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी की अगुवाई में निकाली गई इस पद यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू भी पद यात्रा में उपस्थित रहे। पद यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय भावों से सराबोर हो उठा।May be an image of one or more people, crowd and temple
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रमुख श्रद्धा-केंद्र के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।May be an image of one or more people and crowd
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इसके भव्य भवन निर्माण एवं समग्र विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और दिव्य दर्शन का अनुभव प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप…. कहा , नेशनल हेराल्ड हमारा अखबार, खूब विज्ञापन देंगे

एएम नाथ। शिमला : नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस ने बीते दिन देशभर में प्रदर्शन किया। जिसको लेकर देशभर इसका असर देखने को मिला, और राजनीतिक गलियारों में केस ने खूब सुर्खियां बटोरी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनबी पेखुबेला में संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित

ऊना 3 फरवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग के सौजन्य से संभागीय एकीकरण सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया गलुआ खेल मैदान का निरीक्षण, चारदीवारी लगाने के दिये निर्देश

ऊना, 9 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने आज ऊना में गलुआ में प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!