संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

by
एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के लिए उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक संजय अवस्थी, दीप राज और विनोद सुल्तानपुरी को मनोनीत किया है। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेचर्ज (एनसीएसएल) और नेशनल लेजिस्लेचर्ज कॉन्फ्रंेस भारत (एनएलसी भारत) द्वारा किया जा रहा है।
इस वैश्विक सम्मेलन के माध्यम से विश्वभर के विधायकों, नीति-निर्माताओं और संसदीय विशेषज्ञों को एक मंच पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के माध्यम से सुशासन, नीति-निर्माण, नवाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श के अलावा विभिन्न विषयों को जानने व समझने  में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरवशाली अवसर है जो राज्य की विधायी दक्षता और सक्रिय भागीदारी को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम चरण में 83.44 प्रतिशत मतदान

सोलन:  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में भारतीय मूल के शख्स को उम्रकैद की सजा

चंडीगढ़ : कनाडा की एक अदालत ने भारतीय मूल के गैंगस्टर बलराज सिंह बसरा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. उसे 2022 में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (UBC) के पास हुई गोलीबारी में विशाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के वक्त प्रतिभा सिंह अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहीं : पत्र लिखने से काम नहीं चलेगा, प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की बात रखनी चाहिए -सुरेश कश्यप

शिमला : प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की बात रखनी चाहिए। हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने सांसद प्रतिभा सिंह पर पलटवार किया है। सुरेश कश्यप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर नहीं विश्वास, इसी लिए किए अंडरग्राउंड- जयराम

शिमला। प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त से आशंकित कांग्रेस पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं हैं और ऊपर से कांग्रेस सरकार बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!