संस्कार में उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कीमत 750रूपए से बढ़ाकर 1050 रूपए करना पंजाब सरकार का लोग विरोधी फैसला : बाली

by

होशियारपुर : जालन्धर रोड पर पंजाब सरकार के विरूद्ध  रोष मुजाहरा संघर्ष कमेटी व लोकल बाडी सैल बी.जे.पी के जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर कर्मवीर बाली ने कहा कि पंजाब सरकार में सुन्दर शाम अरोड़ा कैबिनेट मन्त्री होते हुये भी शमाशान भूमि में संस्कार की लकड़ी की बढ़ाई दरें वापिस नहीं करवा सके जबकि नगर निगम भंग होने के कारण नगर निगम का संचालन पंजाब सरकार कर रही है। सरकार को जनता की कितनी फिक्र है इसका अन्दाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है। वैसे तो सरकार शमशान भूमि  केा सुन्दर बनाने के लिए फंड दे रही है पर दूसरी तरफ संस्कार की लकड़ी जो पहले 750रूपए थी उसे बढ़ाकर 1050 रूपए करके लोगों अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है जो जनता से लुट का कारण बनी हुई है। कर्मवीर बाली ने कहा कि संस्कार को पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त करना चहिए क्योंकि जब तक नागरिक जि़न्दा है वो सरकार को टैक्स देता ही रहता है। सरकार को चाहिए कि मरणो उपरांत नागरिक का संस्कार मुफ्त करे और दानी सज्जनों के सहयोग से शव का संस्कार करें। सरकारी तौर पर लावारिस शवों की अस्थियां गंगा प्रवाह करने का भी दायित्व निभाये। कर्मवीर बाली ने कहा कि अगर मन्त्री साहिब यह काम जनता के लिए अपने शासनकाल में कर देते तो जनता उन्हें याद रखती। कर्मवीर बाली ने कहा कि गलियां, सड़के बनती और टूटती रहेंगी वोटों की राजनीति से बाहर आकर जन-कल्याण का काम करने से मन को शान्ति मिलती है जनकल्याण  का काम पहल के आधार पर किया जाये। जनता की आवाज़ को सुनते हुये शमशान में शव जलाने की बढ़ाई हुई दरें वापिस लेकर शव का संस्कार मुफ्त किया जाये और लवारिस शवों की अस्थियों का प्रवाह सरकार द्वारा किया जाये। शमशान का दायित्व दानी सज्जनों को सौंप दें।  भलाई के काम में ही भलाई छिपी होती  है जिसे पूरा किय जाये। इस अवसर पर कृपाल सिंह, निर्मल सिंह, उत्तम सिंह, देव कुमार, विद्या भूषण, आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

VAJRA CORPS HONOURS VALOUR AND

Jalandhar/Daljeet Ajnoha/July 26 : Vajra Corps today observed the 27th Anniversary of Kargil Vijay Diwas with profound solemnity and military traditions, paying rich tributes to the exceptional bravery and ultimate sacrifice of the Indian...
article-image
पंजाब

कैब ड्राइवर की हत्या : जैश का टेरर मॉड्यूल..कश्मीर से 3 लोग गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली निवासी कैब ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाते-सुलझाते पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया. इस केस में जम्मू-कश्मीर से तीन लोगों की...
article-image
पंजाब

दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर व एएसपी तुषार गुप्ता के निर्देश पर स्मगलर व समाजविरोधी अनसरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीनेवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से...
article-image
पंजाब

चोरी के ट्रक के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 फरवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!