सच्ची शिक्षा वही जो समाज और मानवता की सेवा सिखाती हो: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

by
पंजाब के राज्यपाल ने रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में दीक्षांत समारोह में की शिरकत
होशियारपुर, 18 दिसंबर:   रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिक्षा, संस्कार, और रोजगार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो समाज और मानवता की सेवा सिखाती हो। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि जो कुछ भी हम समाज से प्राप्त करते हैं, उसे लौटाना हमारा कर्तव्य है, और इसमें सबसे बड़ा आनंद छिपा है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है। नई शिक्षा नीति-2020 की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास को प्राथमिकता देती है। राज्यपाल ने शोध कार्यों (रिसर्च) पर विश्वविद्यालयों में अधिक फोकस करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पंजाब में खेलों के विकास और नशे पर रोक लगाने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करने की बात भी कही।
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा करना सबसे बड़ा योगदान है।
कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि समारोह में कुल 438 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 374 अंडरग्रेजुएट और 64 पोस्टग्रेजुएट छात्र शामिल थे, इनमें फार्मेसी के 76, इंजीनियरिंग के 109, नर्सिंग के 38, बीएड के 65, लॉ के 15 और मैनेजमेंट के 123 छात्र शामिल थे।
समारोह में विधायक चब्बेवाल डॉ. ईशांक कुमार, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एसएसपी सुरेंद्र लांबा, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सुशील मित्तल, एसडीएम संजीव कुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, रयात बाहरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बाहरा, साहिला भामरा, प्रीत ट्रैक्टरज के एमडी सुखविंदर सिंह शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गिरफ़्तार :80,000 रुपए की रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा, तीसरी किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेता थानेदार रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़, 6 अक्तूबरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान थाना धर्मकोट, ज़िला मोगा में तैनात SHO गुरविन्दर सिंह भुल्लर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे...
article-image
पंजाब

मुश्किल में चर्चित पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू

चंडीगढ़। पंजाब के चर्चित पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू बड़ी मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ एक नहीं बल्कि 18 शिकायतें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को मिली हैं। लगभग सभी शिकायतें फूड...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चपरासी से शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर : असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

पिंजौर : चपरासी से सरकारी काॅलेज में शिक्षक के पद तक पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेसर जगपाल को शिवालिक विकास मंच ने शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। शिवालिक विकास मंच ने के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल...
Translate »
error: Content is protected !!