सतपाल सत्ती ने भड़ोलियां कलां में महिला मंडल भवन का किया शिलान्यास

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज भड़ोलियां कलां में 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन का विधिवत भूमि पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना में आशा कार्यकर्ताओं को विकास खंड ऊना की पांच पंचायतों के लिए 38 होम आइसोलेशन किट्स भी वितरित कीं।
इस दौरान अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में प्रदेश सरकार का केवल एक ही ध्येय है कि प्रदेशवासियों का कोरोना संक्रमण से बचाव भी करना है और विकास कार्यों की गति भी बनाए रखनी है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं और महिला मंडलों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वे लोगों को कोविड अनुरुप व्यवहार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है कि कोविड के विरुद्ध किए जा रहे प्रयासों में सरकार व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें और मास्क व सेनिटाइजर के प्रयोग सहित अन्य मानकों को ईमानदारी से पालना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। इसी दिशा में हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा शिमला में होम आइसोलेशन किट वितरण की शुरुआत की गई है।
इस अवसर पर कांगड़ा बैंक के उपाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, प्रधान मंजीत कौर, महिला मंडल प्रधान नंद रानी, पूर्व प्रधान शाम लाल, नरेश कुमार, पूर्ण चंद, मनिष वशिष्ट, विनय कुमार, ऋष्भ कुमार, शशि पाल, राकेश, विकास शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खेल युवा शक्ति को सेवा और एकत्व की ओर प्रेरित करते हैं : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

आस्था और ऊर्जा का दिव्य संगम : निरंकारी यूथ फोरम के युवा खेलों ने जगाई नई प्रेरणा। एएम नाथ।  कुल्लू, 30 अप्रैल :  निरंकारी यूथ फोरम के खेलों का शुभारंभ ढालपुर मैदान में परम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की बैठक से पहले डीसी ने संबंधित पक्षों से की बात, रणनीति पर हुई चर्चा

ऊना :  पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए 31 मई को होने...
हिमाचल प्रदेश

क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ, सतपाल सिंह सत्ती आज करेंगे

ऊना, 30 सितंबर – आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 1 अक्तूबर को क्लीन इंडिया अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!