सबको चौकांते हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने उतारे योद्धा : सुजानपुर से रंजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहर से विवेक शर्मा को मिला टिकट 

by
एएम नाथ। ​शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के चलते कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने सुजानपुर से रंजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहर से विवेक शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वाले छह विधायकों पर कार्रवाई के बाद उपचुनाव होना है। इन नेताओं ने बीजेपी का समर्थन किया। कांग्रेस ने बजट सत्र में भाग नहीं लेने पर इन सभी बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया।
इसके परिणामस्वरूप छह विधानसभा सीटें खाली हो गईं। इनमें धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलेहड़ विधानसभा सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को इन तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की दो सीटों व लाहौल-स्पीति, धर्मशाला और बड़सर में उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकि है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक अजय सोलंकी ने 2.56 करोड़ लागत से बनने वाली जुडडा-कोटड़ी गाडा सड़क का किया भूमि पूजन

नाहन, 15 अक्टूबर। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार लोगों की हर समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा लगातार विकास कार्यों को गति देने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के 141 पदों के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी, आचार संहिता लागू : मतदान 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा

9 पद ग्राम पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य तथा 112 पंचायत वार्ड सदस्य के पद पर होगा चुनाव एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में हाथ कोई भी हो काट दिया जाएगा : जयराम ठाकुर

मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले होंगे नेस्तनाबूद बाबासाहेब के विरोध के बाद भी विशेष दर्जा देने से अलगाववाद की राह चला जम्मू कश्मीर आक्रोश रैली में शामिल हो नेता प्रतिपक्ष ने पहलगाम हमले...
Translate »
error: Content is protected !!