समय पर होंगे पंचायत व निकाय चुनाव ! प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया तेज

by

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव की तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज कर दिया है। यह कदम समय पर चुनाव कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। शहरी निकायों के मतदाता सूची को तैयार करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसमें भारतीय चुनाव आयोग के डाटा का उपयोग किया जा रहा है।

सरकार द्वारा नवगठित नगर निकायों के लिए चुनाव की अवधि निर्धारित करने की अधिसूचना के बाद, शहरी विकास विभाग से नगर निकायों की स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। जनवरी से पहले पंचायत और अप्रैल से पहले नगर निकायों के के चुनाव होंगे।

वर्तमान में प्रदेश में 74 नगर निकाय हैं, जिनमें से शिमला को छोड़कर अन्य नगर निगमों में चुनाव होंगे। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बद्दी, ऊना और हमीरपुर में तीन नए नगर निगम स्थापित किए गए हैं। धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी पुराने नगर निगम हैं, जहां चुनाव संभावित हैं।

इसके अतिरिक्त, लगभग 13 नगर परिषद और नगर पंचायतें भी नई बनी हैं, हालांकि कुछ के क्षेत्र में बदलाव आया है। प्रदेश में कुल 3577 पंचायतों, 12 जिला परिषदों और 91 ब्लाक समितियों के चुनाव भी होने हैं। प्रदेश में केवल नगर निगमों के पार्षदों का चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर होता है। जिसके बाद महापौर और उपमहापौर का चयन नियमों के तहत होता है। सभी नगर पंचायत, नगर परिषद और पंचायतों से लेकर जिला परिषद सदस्यों के चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं होते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका ने ईरानी तेल से हटाई पाबंदी : पैट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या आएगी गिरावट?

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने लगा है. तेल और गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने पति की डंडे से की पिटाई, मौत : कहासुनी के बाद

एएम नाथ।  चंबा : एक शख्स की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पत्नी पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक चंबा शहर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तांदी अग्निकांड प्रभावितों के घर बनाने को एन एच पी सी से दिलाएंगे 50-50 टीन की चादरें : जयराम ठाकुर

अग्निपीड़ितों के मिलकर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले कुछ नहीं बचा,  गांव पहुँचकर बांटा पीड़ित परिवारों का दर्द, कहा, हिम्मत रखें मकान फिर बन जाएंगे एएम नाथ। कुल्लू :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!