सरकारी स्कूलों के 7.38 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी पानी की बोतलें

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पानी की स्टील की बोतलें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को सभी 143 ब्लॉक प्रोजैक्ट अधिकारियों (बीपीओ) द्वारा उपलब्ध करवाई गई छात्रों की संशोधित सूची भेज दी है।
निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज्यभर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कुल 7,38,069 सुरक्षित पेयजल बोतलों का वितरण किया जाएगा। इनमें 72 अतिरिक्त बोतलें सैंपल स्टॉक के रूप में शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन को भेजी सूची में सभी संबंधित ब्लॉक प्रोजैक्ट अधिकारियों के मोबाइल नंबर और ई-मेल पते भी उपलब्ध करवाए हैं, ताकि वितरण प्रक्रिया को शीघ्र और सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को पीने के पानी की स्टील की बोतलें देेने की घोषणा की थी, जिसकी प्रक्रिया अब पूरी की जा रही है। गौर हो कि पहले इस सूची मेंं विद्यार्थियों के आंकड़े में 50,000 का अंतर सामने आया था। उसके बाद विभाग ने जिलों को दोबारा विद्यार्थियों की संशोधित सूची देने के निर्देश दिए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को...
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रास सोसाइटी ने पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर के लिए भेजे चिकित्सा उपकरण

धर्मशाला, 17 जुलाई। जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल ने मिनी सचिवालय में पालमपुर, देहरा तथा नुरपुर अस्पताल के लिए चिकित्सा उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम अभियान बदलेगा ऊना की पंचायतों की तस्वीरः वीरेंद्र कंवर

हर पंचायत को 28 फरवरी तक देनी होगी ‘एक साल-पांच काम’ की कार्य योजना, एक अप्रैल से शुरू होगा काम एक साल पांच काम अभियान के तहत पंचायतों में करवाए जाएंगे पांच बड़े कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।...
Translate »
error: Content is protected !!