सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश : पनवेल में गाड़ी पर हमले की थी योजना – साजिश को रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

by

मुबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4 आरोपियों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।सलमान को मारने के लिए पाकिस्तान से हथियारों को लाया जाना था। यही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का प्लान था। मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पनवेल में गाड़ी पर हमले का प्लान :   मुंबई से सटे नवी मुंबई की पनवेल पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दावा है कि ये लोग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से थे और उन्होंने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार मंगाने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा स्थित अपने चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची है। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 115, 120(B) और 506(2) के तहत FIR दर्ज की है। इस FIR में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार, अजय कश्यप उर्फ़ धनंजय तपेसिंह, रोकी शूटर, सतीश कुमार, सूखा शूटर, संदीप बिश्नोई उर्फ गौरव भाटिया, रोहित गोधरा, वसीम चीना, डोगर, सिंतु कुमार, विशाल कुमार, संदीप सिंह, रियाज़ उर्फ़ चंदू, कमलेश शाह, समेत अन्य को आरोपी बनाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित, नशे की रोकथाम को लेकर लिए ठोस निर्णय

एएम नाथ । ऊना, 28 अगस्त। जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के मकसद से जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई तकनीक मीडिया जगत के लिए उपयोगी होगी साबित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला में प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित , प्रो नायर ने एआई के विभिन्न पहलुओं के बारे में दी जानकारी धर्मशाला, 16 नवम्बर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलते समय में मीडिया जगत...
article-image
पंजाब

56 RTO Services Now Available at

Hoshiarpur/Oct 30/Daljeet Ajnoha : Regional Transport Officer (RTO) Amandeep Kaur Ghumman announced that the Punjab government has launched faceless Regional Transport Office (RTO) services to provide greater convenience to the public. A total of...
Translate »
error: Content is protected !!