सलमान खान को फिर आया धमकी भरा मैसेज :.नहीं मिले तो जान से मार दूंगा

by

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. बीते मंगलवार (29 अकटूबर) को ट्रैफिक कंट्रोल को एक मैसेज आया जिसमें, अज्ञात शख्स ने सलमान खान का जिक्र कर धमकी दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैसेज करने वाले ने 2 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैसेज करने वाले ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नहीं मिले, तो सलमान खान को जान से मार देगा. इस संदर्भ में वर्ली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज किया है.

पहले धमकी भेजने वालो को किया गया गिरफ्तार :  इससे पहले भी सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं. हाल ही में मिली एक धमकी के आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया. मुंबई पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ब्रांदा से नोएडा पहुंची थी. आरोपी युवक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद तैयब अंसारी के तौर पर हुई थी.

जांच में पाया गया कि मोहम्मद तैयब दिल्ली का निवासी है. उसने फोन कर जीशान सिद्दीकी और सलमान खान को मारने की धमकी दी थी. फिलहाल, पुलिस ने उनके फोन को भी सीज कर लिया है. जिसकी जांच जारी है. पुलिस अब उस फोन के जरिए सारी कॉल डिटेल निकाल रही है ताकि आरोपी के बारे में और जानकारी मिल सके.

वहीं, काले हिरण शिकार मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से भी सलमान खान को धमकी मिलती रही है. गैंगस्टर का कहना है कि सलमान खान बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगें तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा. इन धमकियों के बाद पुलिस ने सलमान खान की सेक्योरिटी बढ़ाई थी. 1998 में काले हिरण के शिकार मामले में कोर्ट ने सलमान खान को 2018 में दोषी ठहराया था. बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बिक्री केन्द्र का किया शुभारम्भ : कृषि में उन्नत तकनीक व अनुसंधान का लाभ सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकारः डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, सोलन में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में पंजाब की एक निजी बस खाई में गिरी : बस में सवारियां होती तो हो सकता था बड़ा हादसा

रोहित जसवाल / चिंतपूर्णी :  रविवार को सुबह नौ बजे के करीब पंजाब की एक निजी बस तलवाड़ा बाईपास के पास खाई में जा गिरी। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  इस...
article-image
पंजाब

*गांव बाड़ियां कलां में स्वर्गीय माता सुरजीत कौर सहोता को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया

*इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की *इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि दलजीत सिंह सहोता को राजनीतिक क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी माता...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कॉलेजिएट स्कूल गढ़शंकर का 10+2 का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चल रहे बीएएम खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के 10+2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ग्रुप का परिणाम शानदार रहा। खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!